Home मनोरंजन The Great Indian Kapil Show में आज लगेंगे जमकर ठहाके, जब परिणीति चोपड़ा के पति पर कपिल लेंगे चुटकी

The Great Indian Kapil Show में आज लगेंगे जमकर ठहाके, जब परिणीति चोपड़ा के पति पर कपिल लेंगे चुटकी

by Preeti Pal 13 April 2024, 12:59 PM IST (Updated 19 September 2025, 12:18 PM IST)
13 April 2024, 12:59 PM IST (Updated 19 September 2025, 12:18 PM IST)
kapil

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे एपिसोड में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का प्रमोशन करते दिखेंगे.

13 April, 2024

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा एक बार फिर फैन्स को गुदगुदाने के लिए आ चुके हैं. उनका नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) दो हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर खूब धूम मचा रहा है. आज आने वाले एपिसोड में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ (Amar Singh Chamkila) के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में पहुंच रहे हैं. हाल ही में शो का मजेदार प्रोमो भी शेयर किया जिसमें कपिल परिणीति को उनके पति का नाम लेकर चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं.

The Great Indian Kapil Show

फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की टीम कपिल शर्मा के शो पर खूब मस्ती करती दिख रही है. वहीं, कपिल भी परिणीति चोपड़ा को तंग करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते. सुनील ग्रोवर भी चमचमाती साड़ी पहनकर शो में धमाकेदार एंट्री करते हैं. कुल मिलाकर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो काफी मजेदार है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज रात वाला एपिसोड लोगों को खूब गुदगुदाने वाला है.

The Great Indian Kapil Show

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ काफी चर्चा में है. ये फिल्म कल यानी 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ, निशा बानो, अंजुम बत्रा और अनुराग अरोड़ा इस फिल्म में लीड रोल में हैं. इम्तियाज की ये म्यूजिकल बायोपिक फिल्म 80 के दशक के फेमस पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर बेस्ड है, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. दिलजीत फिल्म में ‘अमर सिंह चमकीला’ के किरदार में तो परिणीति उनकी पत्नी अमरजोत का किरदार निभा रही हैं. ए आर रहमान ने इस फिल्म में अपना संगीत दिया है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?