Home मनोरंजन Ayushmann Khurrana की Pati Patni aur Woh Do ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन कार्तिक अब भी बने हुए हैं स्टार

Ayushmann Khurrana की Pati Patni aur Woh Do ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन कार्तिक अब भी बने हुए हैं स्टार

by Preeti Pal
0 comment
Ayushmann Khurrana की Pati Patni aur Woh Do ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन कार्तिक आर्यन अब भी बने हुए हैं स्टार

Pati Patni aur Woh Do BOC: आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुलप्रीत सिंह और सारा अली खान की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ धीरे-धीरे ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रही है. हालांकि, अभी भी आयुष्मान कार्तिक आर्यन को मात नहीं दे पाए हैं.

18 May, 2026

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है. फिल्म को ऑडियन्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन अच्छी बात ये है कि वीकेंड के साथ इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली. तीन दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 24.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत में 17.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, ग्रॉस कमाई 21 करोड़ रुपये रही. इसके अलावा ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वीकेंड पर किया कमाल

रविवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने भारत में 7.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो शनिवार के मुकाबले लगभग 34.8 प्रतिशत ज्यादा रही. वहीं, रविवार का ग्रॉस कलेक्शन 9.30 करोड़ रुपये रहा. इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये और शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वैसे, सिर्फ कमाई ही नहीं, थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी ‘पति पत्नी और वो 2’ ने अच्छी छलांग लगाई. शनिवार को जहां ऑक्यूपेंसी 17.69 प्रतिशत थी, वहीं रविवार को ये बढ़कर 26.02 प्रतिशत तक पहुंच गई. चेन्नई में 19 शोज़ के साथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी 53.5 प्रतिशत रही, जबकि पुणे में 168 शोज़ के साथ 31.8 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. मुंबई में 468 शोज़ के बीच फिल्म को 28.5 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में 961 शोज़ के साथ यह आंकड़ा 20 प्रतिशत रहा.

यह भी पढ़ेंःहुमा कुरैशी ने कान्स में शो-ऑफ किया इंडियन कल्चर, बनारसी साड़ी और अदाओं ने लूटी महफिल

कार्तिक से पीछे आयुष्मान

हालांकि, आयुष्मान खुराना की ये फिल्म साल 2019 में रिलीज़ हुई कार्तिक आर्यन स्टारर ‘पति पत्नी और वो’ से पीछे चल रही है. कार्तिक की फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 42 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. देखा जाए तो, ‘पति पत्नी और वो 2’ अभी उस लेवल तक नहीं पहुंच पाई है.

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना इससे पहले हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थम्मा’ में नजर आए थे. इस फिल्म ने लाइफटाइम 187.59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अब तक उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ बनी हुई है. वहीं, रकुल प्रीत सिंह की पिछली रिलीज ‘दे दे प्यार दे 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 111.77 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके अलावा वामिका गब्बी के लिए ये साल की दूसरी रिलीज है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ सुपरहिट रही. अक्षय के साथ उनकी इस फिल्म ने दुनियाभर में 249.05 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरी तरफ, सारा अली खान आखिरी बार अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ में देखा गया. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस और क्रिटिक्स दोनों को इम्प्रेस नहीं कर पाई.

यह भी पढ़ेंः छोटे पर्दे से की शुरुआत, स्टारडम, ड्रीम गर्ल नुसरत भरूचा के बर्थडे पर जानें उनकी जर्नी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?