Home मनोरंजन Pushpa 2 Release Date: शानदार है Pushpa 2 का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी Allu Arjun की फिल्म

Pushpa 2 Release Date: शानदार है Pushpa 2 का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी Allu Arjun की फिल्म

by Preeti Pal 3 April 2024, 10:55 AM IST (Updated 22 September 2025, 6:38 PM IST)
3 April 2024, 10:55 AM IST (Updated 22 September 2025, 6:38 PM IST)
pushpa 2

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ का सीक्वल जल्द ही आने वाला है. मेकर्स ने ‘पुष्पा 2’ का पोस्टर शेयर करके फिल्म से जुड़ी अपडेट फैन्स के साथ शेयर की हैं. यहां जानें कब होगी फिल्म रिलीज.

03 April, 2024

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का शानदार पोस्टर जारी करके ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है. इसके अलावा फिल्म का टीजर कब आ रहा है इसे लेकर भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है. दरअसल, एक दिन पहले यानी 2 अप्रैल को ही ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा 2’ जमकर ट्रेंड कर रहा है.

Pushpa 2 Release Date

‘पुष्पा 2’ का नया पोस्टर काफी शानदार है. इस पोस्टर में एक पैर नजर आ रहा है जिस पर लाल सिंदूर लगा हुआ है. पैर पर घुंघरू भी बंधे हुए हैं. इसके अलावा आस-पास दीपक भी जले हुए हैं. ‘पुष्पा 2’ के डार्क पोस्टर को देखने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. वहीं, नए पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी हुई है. ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली है.

Pushpa 2 cast

‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आने वाली है. फहद फासिल भी फिल्म का अहम हिस्सा होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ में साई पल्लवी और सुनील भी दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, इस बारे में मेकर्स ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है. अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पाः द राइज’ साल 2021 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया. अब फैन्स दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि ‘पुष्पा 2’ पर भी दर्शक उसी तरह से प्यार लुटाएंगे.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?