Home मनोरंजन Raksha Bandhan 2024: पहनें Aditi Rao Hydari जैसे क्लासी सूट, खूबसूरती देखकर जलने लगेंगी बहनें

Raksha Bandhan 2024: पहनें Aditi Rao Hydari जैसे क्लासी सूट, खूबसूरती देखकर जलने लगेंगी बहनें

by Pooja Attri 29 July 2024, 5:59 PM IST (Updated 4 September 2025, 11:31 AM IST)
29 July 2024, 5:59 PM IST (Updated 4 September 2025, 11:31 AM IST)
Raksha Bandhan 2024: पहनें Aditi Rao Hydari जैसे क्लासी सूट, खूबसूरती देखकर जलने लगेंगी बहनें

Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ एक फैशन आइकन भी हैं. आइए देखें उनके खूबसूरत एथनिक लुक्स.

29 July, 2024

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ में नजर आईं. इस सीरीज में उन्होंने ‘बिब्बोजान’ का किरदार निभाकर खूब तारीफ बटोरीं. अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अदिति अपने स्टाइल को लेकर भी फैन्स की फेवरेट बनी हुई हैं. खासतौर से उनके एथनिक लुक्स बेहद रॉयल और क्लासी होते हैं. अगर आप भी रक्षाबंधन पर उन्हीं की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए अदिति के कुछ शानदार एथनिक लुक्स लेकर आए हैं.

पेस्टल पिंक अनारकली

अदिति इस पेस्टल पिंक कलर के अनारकली में बहुत सुंदर नजर आ रही हैं. इस प्रिंटेड वी नेक अनारकली को उन्होंने सिंपल ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर किया. वहीं, लॉन्ग गोल्डन चांदबाली और खुले बालों ने उनके लुक को और निखारा.

पर्पल अनारकली

इस पर्पल शॉर्ट अनारकली में अदिति राव हैदरी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. हैवी बॉर्डर वाले इस अनारकली को उन्होंने बेज प्लाजो और कलरफुल दुपट्टे के साथ पेयर किया. वहीं, जूतियों और लॉन्ग छुमकों के साथ अदिति ने अपने लुक को पूरा किया.

फ्लोरल अनारकली

अदिति इस ऑफव्हाइट सूट में बेहद क्लासी नजर आ रही हैं. इस फ्लोरल प्रिंट सूट को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया. वही, हैवी गोल्डन ईयररिंग्स, बिंदी और खुले बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगाए.

पिंक शरारा सेट

इस बनारसी ब्राइट पिंक शरारा सेट में अदिति के चेहरे से नजर हटाना मुश्किल है. इस बनारसी स्टाइल शरारा सूट को उन्होंने सिंपल ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर किया. वहीं, मैचिंग चोकर, न्यूड मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ अदिति ने लुक को कम्पलीट किया.

ब्लैक गरारा

अदिति इस स्टाइलिश ब्लैक गरारा सेट में बेहद हसीन दिख रही हैं. इस डीप वी नेक वाले हैवी गरारे को उन्होंने ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, अपने लुक को पूरा करने के लिए अदिति ने गोल्डन लॉन्ग ईयररिंग्स, ब्लैक बिंदी और खुले बालों का सहारा लिया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?