Winter Travel: सर्दियों का मौसम आते ही घूमने-फिरने का मन अपने आप करने लगता है. ठंडी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फ, धूप में बैठकर चाय पीना और खूबसूरत नजारों के बीच छुट्टियां बिताना, विंटर ट्रिप का मजा ही अलग है. भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां सर्दियों में घूमने का एक्सपीरियंस बहुत खास हो सकता है. कहीं पहाड़ों की शांति है, तो कहीं समंदर किनारे मस्ती, कहीं बर्फ है तो, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी धूप. ऐसे में अगर आप भी इस विंटर छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की इन 5 जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

मुन्नार, केरल
अगर आपको हरियाली, पहाड़ और शांत वातावरण पसंद है, तो मुन्नार शानदार ऑप्शन है. यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं आपको रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर ले जाएंगी. सर्दियों में यहां घूमना, प्रकृति के बीच वॉक करना और खूबसूरत नजारों का मज़ा लेना काफी खास हो सकता है.

गोवा
गोवा का नाम आते ही बीच, पार्टी और मस्ती याद आ जाती है. सर्दियों में यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है. समुद्र किनारे घूमने, वाटर स्पोर्ट्स का मजा लेने, नाइटलाइफ एक्सप्लोर करने और साल के आखिरी दिनों में होने वाले सेलिब्रेशन्स का हिस्सा बनने के लिए गोवा शानदार जगह है. अगर आप सर्दियों में ठंड से बचकर धूप और समंदर का लुत्फ लेना चाहते हैं, तो गोवा अच्छा ऑप्शन है.
लाल किले की दीवारों में कैद है दिल्ली का इतिहास, कभी मुगल बादशाहों का घर तो आज देश की शान

औली
बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच छुट्टियां बिताने का सपना है, तो औली जरूर जाएं. उत्तराखंड का ये खूबसूरत डेस्टिनेशन स्कीइंग के लिए काफी फेमस है. यहां बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग, शानदार पहाड़ी नजारे और केबल कार की सवारी आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती है. प्रकृति और एडवेंचर लवर्स के लिए औली किसी विंटर वंडरलैंड से कम नहीं है.

गुलमर्ग
गुलमर्ग सर्दियों में किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है. दिसंबर से फरवरी के बीच यहां बर्फ से ढके मैदान और पहाड़ खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. यहां स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और गोंडोला राइड जैसे एक्सपीरियंस लिए जा सकते हैं. अगर आप बर्फ देखने और पहाड़ों के बीच सर्दियां बिताने का सपना देख रहे हैं, तो गुलमर्ग शानदार जगह है.

जैसलमेर
सर्दियों में राजस्थान घूमने का अपना अलग मजा है और जैसलमेर इस मौसम में खास अट्रैक्शन बन जाता है. तेज गर्मी से राहत मिलने के बाद यहां के सुनहरे रेतीले धोरों, ऐतिहासिक किले और रेगिस्तानी संस्कृति को आराम से एक्सप्लोर किया जा सकता है. कैमल सफारी, रेगिस्तान में कैंपिंग और लोक संगीत के प्रोग्राम आपकी जर्नी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
तो इस सर्दी सिर्फ रजाई में बैठकर मौसम का मजा मत लीजिए, अपनी ट्रैवल लिस्ट तैयार कीजिए और भारत की इन खूबसूरत जगहों में से किसी एक पर निकल पड़िए.
कुरुक्षेत्र घूमने निकल रहे हैं? महाभारत की धरती पर इन धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों को जरूर देखें
