Home मनोरंजन Heeramandi में ‘लज्जो’ का किरदार निभाने वाली ऋचा चड्ढा ने सीरीज को लेकर किया नया खुलासा

Heeramandi में ‘लज्जो’ का किरदार निभाने वाली ऋचा चड्ढा ने सीरीज को लेकर किया नया खुलासा

by Preeti Pal 23 May 2024, 1:49 PM IST (Updated 13 September 2025, 3:55 PM IST)
23 May 2024, 1:49 PM IST (Updated 13 September 2025, 3:55 PM IST)
Heeramandi में लज्जो का किरदार निभाने वाली ऋचा चड्ढा ने सीरीज को लेकर किया नया खुलासा

Richa Chadha on Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज “हीरामंडी: द डायमंड बाजार” में लज्जो का किरदार निभाने वाली ऋचा चड्ढा खूब चर्चा में हैं.

23 May, 2024

Richa Chadha on Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ (Heramandi) 1 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज में ‘लज्जों’ की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने सीरीज और डायरेक्टर संजय के बारे में बात की. हाल ही में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि इंडस्ट्री लोगों को अलग-अलग जगहों पर रखने की कोशिश करती है, लेकिन उस स्ट्रक्चर को तोड़ना एक्टर पर निर्भर है.

डांस करने में आई मुश्किल

ऋचा (Richa Chadha) ने बताया कि ‘लज्जो’ का किरदार निभाने के लिए उनकी यही कोशिशि थी. एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैं इस बात को भी साफ करना चाहती थी कि इंडस्ट्री आपको धोखा देती है. एक सीमा के बाद, इसे तोड़ना एक्टर पर निर्भर है. अगर मैंने शो में कोई और किरदार किया होता, तो संभव है कि मैं सीरीज के सभी एपिसोड में होती. अगर ऐसा होता तो मैं फिर भी इसमें कुछ करने की कोशिश करती’. ऋचा चड्ढा ने आगे कहा कि उनके लिए डांस पूरा करना मुश्किल था क्योंकि आखिरी वक्त में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने गाने की कोरियोग्राफी बदल दी थी.

ये कलाकार भी आए नजर

संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में ऋचा चड्ढा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख, ताहा शाह बदुश, शर्मिन सहगत मेहता, शेखर सुमन, अध्यन सुमन और फरदीन खान अहम भूमिकाओं में थे.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?