Home मनोरंजन अगली फिल्म में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ का रोल निभाएंगे रितेश देशमुख

अगली फिल्म में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ का रोल निभाएंगे रितेश देशमुख

by Preeti Pal 19 February 2024, 5:11 PM IST (Updated 8 October 2025, 1:42 PM IST)
19 February 2024, 5:11 PM IST (Updated 8 October 2025, 1:42 PM IST)
ritesh

19 February 2024

फिल्म के ज़रिए अपना सपना पूरा करेंगे रितेश

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर रितेश देशमुख ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की है। रितेश जल्द ही मराठा साम्राज्य के संस्थापक महान ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम होगा ‘राजा शिवाजी’। रितेश फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के मेकर्स द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, फिल्म ‘राजा शिवाजी’ मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनेगी। यह फिल्म युवा शिवाजी की यात्रा की झलक दिखाएगी।

बनेंगे शिवाजी महाराज

फिल्म का डायरेक्शन करने के अलावा रितेश देशमुख फिल्म में महान योद्धा ‘छत्रपति शिवाजी’ की भूमिका भी निभाएंगे। रितेश देशमुख ने बताया कि शिवाजी के जीवन पर फिल्म बनाना उनका एक सपना था। छत्रपति शिवाजी की जयंती की पूर्व संध्या पर एक्टर ने ‘राजा शिवाजी’ का पोस्टर भी रिलीज़ किया।

पत्नी भी हैं हिस्सा

इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और रितेश देशमुख का होम प्रोडक्शन ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ मिलकर करेंगे। रितेश की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा रितेश ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा- ‘ये सिर्फ एक फिल्म ही नहीं है.

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?