Home मनोरंजन ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर की मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर की मुलाकात

by Farha Siddiqui 9 February 2024, 6:41 PM IST (Updated 30 October 2025, 11:30 AM IST)
9 February 2024, 6:41 PM IST (Updated 30 October 2025, 11:30 AM IST)
ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर की मुलाकात, हिंद प्रशांत क्षेत्र, पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत

09 February 2024  

हिंद-प्रशांत क्षेत्र, पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत

देश के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। जिसमें द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, पश्चिम एशिया की स्थिति, अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की गई। इन दिनों एस जयशंकर हिंद महासागर पर केंद्रित दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के शहर पर्थ में हैं। यहां विदेश मंत्री जयशंकर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग और सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन के साथ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

हिंद महासागर पर केंद्रित सातवां सम्मेलन

एस जयशंकर ने बैठक की कुछ तस्वीरों के साथ ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग से मिलकर खुशी हुई। हम लोग हिंद महासागर पर केंद्रित सातवें सम्मेलन के लिए यहां आए हैं। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी और हिंद महासागर से संबंधित कई मामलों पर सार्थक चर्चा हुई।

हिंद महासागर सम्मेलन क्या है?

हिंद महासागर सम्मेलन इस क्षेत्र के देशों के लिए एक प्रमुख कंसलटेटिव फोरम है, जो विदेश मंत्रालय द्वारा ‘इंडिया फाउंडेशन’ के सहयोग से हर साल आयोजित किया जाता है।

विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में एक बयान में कहा था कि सम्मेलन का सातवां संस्करण ऑस्ट्रेलिया सरकार के विदेश मामलों और व्यापार विभाग के साथ-साथ सिंगापुर के एस. राजरत्नम स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज और पर्थ-यूएस एशिया सेंटर के सहयोग से 9 और 10 फरवरी को पर्थ में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के इस एडिशन का सबजेक्ट एक स्थिर और टिकाऊ हिंद महासागर की ओर है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि सम्मेलन में 22 से ज्यादा देशों के मंत्रियों और 16 देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल और छह मल्टीलेट्रल ऑर्गेनाईजेशन एक साथ आएंगे। सम्मेलन में लगभग 40 देशों के 400 से ज्यादा सामाजिक और कॉरपोरेट नेता, नीति व्यवसायी, पेशेवर और मीडियाकर्मी भी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?