Home मनोरंजन बड़े पर्दे पर दिखेगी सलमान खान की ‘बीवी’, सालों बाद सुपरस्टार को फिर मिलेगा सच्चा प्यार

बड़े पर्दे पर दिखेगी सलमान खान की ‘बीवी’, सालों बाद सुपरस्टार को फिर मिलेगा सच्चा प्यार

by Preeti Pal 22 November 2024, 11:56 AM IST
22 November 2024, 11:56 AM IST
salman khan

Salman Khan: सुपरस्टार सलमान ने रीयल लाइफ में भले ही शादी नहीं की लेकिन फिल्मों में उन्हें कई बार प्यार हो चुका है. ऐसे ही एक फिल्म है ‘बीवी नंबर 1’.

22 November, 2024

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को असली जिंदगी में कई बार प्यार हुआ लेकिन वो हर बार अधूरा रह गया. हालांकि, फिल्मों में सलमान को कई बार प्यार हुआ. ऐसी ही एक फिल्म है ‘बीवी नंबर 1’ जिसमें करिश्मा कपूर ने उनकी पत्नी का रोल किया है. साल 1999 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही. अब 25 साल बाद सलमान खान की यही फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है.

कब आएगी ‘बीवी नंबर 1’

सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ , इसी महीने की 29 तारीख यानी 29 नवंबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी. सिर्फ 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25.55 करोड़ की कमाई की थी. सलमान खान की इस फिल्म ने दुनियाभर में 49.77 करोड़ का बिजनेस किया था. यही वजह है कि मेकर्स को उम्मीद है कि ‘बीवी नंबर वन’ एक बार फिर सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाने में कामयाब हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः CM योगी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, क्या UP में भी टैक्स फ्री होगी विक्रांत मैसी की फिल्म?

ये फिल्में भी हुईं दोबारा रिलीज

वैसे ‘बीवी नंबर 1’ से पहले इस साल बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों को दोबारा रिलीज किया जा चुका है. ‘रॉकस्टार’, ‘लैला मजनू’, ‘तुम्बाड़’, ‘वीर-जारा’, ‘हम आपके हैं कौन!’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘जब वी मेट’, ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘तुम बिन’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो चुकी हैं. सालों बाद भी दर्शकों ने इन फिल्मों को खूब प्यार दिया. वैसे भी बॉलीवुड में अच्छी फिल्में कम ही बन रही हैं तो मेकर्स अपनी पुरानी और हिट फिल्मों को फिर से रिलीज कर करके ही अपनी दुकान चला रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः तलाक के बाद A R Rahman को मिला अवॉर्ड, हॉलीवुड जाकर कर डाला एक और कमाल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?