Home मनोरंजन Panchayat 5 का इंतजार हो रहा है मुश्किल? तब तक देख डालिए ये दिल खुश कर देने वाली देसी Web Series

Panchayat 5 का इंतजार हो रहा है मुश्किल? तब तक देख डालिए ये दिल खुश कर देने वाली देसी Web Series

by Preeti Pal 19 May 2026, 4:54 PM IST
19 May 2026, 4:54 PM IST
Panchayat 5 का इंतजार हो रहा है मुश्किल? तब तक देख डालिए ये दिल खुश कर देने वाली देसी Web Series

Best Web Series: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के 5वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. अगर आपको भी ये इंतज़ार लंबा लग रहा है, तो आपके लिए बेस्ट इंडियन वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं. तब तक इन्हें देख डालिए.

अगर आप भी अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘पंचायत’ के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन टाइम कट नहीं रहा है, तो अब खुश हो जाइए. ‘पंचायत’ का 5वां सीजन जब रिलीज़ होगा, तब होगा, लेकिन उससे पहले आपके लिए कई और मजेदार वेब सीरीज कतार में हैं. कुछ ऐसी इंडियन वेब सीरीज़ हैं जो बिल्कुल उसी तरह दिल को सुकून देती हैं. इनकी छोटी-छोटी बातें, लाइट कॉमेडी, गांव-कस्बों की जिंदगी और रिश्तें आपको अपनी दुनिया में खींच लेती है. आज आपके लिए उन्हीं की लिस्ट लेकर आए हैं. अगर आपको ऐसे शो पसंद हैं जो दिल को लाइट कर दें, तो ‘पंचायत सीजन 5’ आने से पहले ये सीरीज़ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

ग्राम चिकित्सालय

ग्राम चिकित्सालय एक छोटे से गांव भटकांडी की कहानी है, जहां डॉ. प्रभात सिन्हा गांव के पुराने हेल्थ सेंटर को फिर से शुरू करने की कोशिश करते हैं. लेकिन स्टाफ की कमी और गांववालों का भरोसा जीतना उनके लिए आसान नहीं होता. इस सीरीज़ में गांव की लाइफ, लोगों की सोच और हल्के-फुल्के मजेदार पल दिल को छू जाते हैं.

दुपहिया

दुपहिया छोटे शहर की सादगी और मजेदार माहौल को शानदार तरीके से दिखाती है. धड़कपुर नाम का गांव 25 साल तक बिना किसी क्राइम के शांत रहता है, लेकिन शादी से ठीक पहले एक बाइक चोरी हो जाती है. इसके बाद गांव में जो हलचल मचती है, वही इस शो को मजेदार बनाती है. हल्की कॉमेडी और देसी अंदाज इसे एक मजेदार फैमिली वॉच बनाते हैं.

यह भी पढ़ेंःधक-धक गर्ल से बॉलीवुड क्वीन तक, Madhuri Dixit की वो कहानी; 

गुल्लक

गुल्लक इंडियन मिडिल क्लास फैमिली की लाइफ को बहुत खूबसूरती से दिखाती है. मिश्रा परिवार की छोटी-छोटी नोकझोंक, पैसों की चिंता और इमोशनल पल इतने असली लगते हैं कि हर कोई खुद को इससे जोड़ लेता है. ये शो आपको हंसाता भी है और कई बार इमोशनल भी कर देता है.

ये मेरी फैमिली

ये मेरी फैमिली, 90s के दिनों की याद ताजा कर देती है. एक मिडिल क्लास परिवार के बच्चे की नजर से दिखाई गई ये कहानी उस दौर की मासूमियत, रिश्तों और बचपन की छोटी-छोटी खुशियों को बहुत ही प्यारे अंदाज में पेश करती है. ये शो हर पीढ़ी को अपने बचपन की याद दिला सकता है.

कोटा फैक्ट्री

कोटा फैक्ट्री सिर्फ पढ़ाई की नहीं है, बल्कि सपनों, दोस्ती और स्ट्रगल की भी कहानी है. राजस्थान के कोटा में कोचिंग की दुनिया के बीच स्टूडेंट्स की लाइफ को बड़े ही रियल अंदाज में दिखाया गया है. अगर आपने ये सीरीज अब तक नहीं देखी, तो टाइम मिलते ही देख डालें.

यह भी पढ़ेंः स्ट्रगल ऐसा कि आंखें नम हो जाएं, सक्सेस ऐसी कि हर कोई सलाम करे; बड़ी इमोशनल है Nawazuddin Siddiqui की कहानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?