Home मनोरंजन अनाउंस हुई ‘सनम तेरी कसम 2’, इंटेस अवतार में फिर छाएंगे हर्षवर्धन राणे लेकिन पाकिस्तानी हसीना का क्या ?

अनाउंस हुई ‘सनम तेरी कसम 2’, इंटेस अवतार में फिर छाएंगे हर्षवर्धन राणे लेकिन पाकिस्तानी हसीना का क्या ?

by Preeti Pal 10 September 2024, 4:55 PM IST
10 September 2024, 4:55 PM IST
sanam teri kasam

Sanam Teri Kasam 2: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया. अब इस फिल्म का सीक्वल अनाउंस हो चुका है.

10 September, 2024

Sanam Teri Kasam 2: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) ने फैन्स को खूब एंटरटेन किया था. साल 2016 में रिलीज हुई इस खूबसूरत रोमांटिक फिल्म में हर्षवर्धन के साथ एक्ट्रेस मावरा हुसैन (Mawra Hocane) लीड रोल में थीं. आपको बता दें कि मावरा पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में मावरा और हर्षवर्धन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. अब 9 साल बाद विनय सप्रू और राधिका राव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है.

लीड रोल में फिर होंगे हर्षवर्धन

हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की पहली हिंदी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का सीक्वल ऑफिशियली अनांउस हो चुका है. सीक्वल में भी हर्षवर्धन ही लीड रोल में होंगे. हालांकि, अभी तक फीमेल लीड को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट भी अभी तक तय नहीं की गई है. प्रोडक्शन बैनर सोहम रॉकस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हर्षवर्धन और प्रोड्यूसर दीपक मुकुट की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘सनम तेरी कसम 2′ बन रही है! एक एपिक लव स्टोरी के बाद, हम वापस आ गए हैं! अपडेट के लिए बने रहें.’

इन फिल्मों में नजर आए राणे

हर्षवर्धन राणे ने ‘सनम तेरी कसम’ के बाद ‘तैश’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘दंगे’ और ‘पलटन’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए ही जाना जाता है. इसके अलावा हर्षवर्धन कई तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके हैं. वैसे आपको बता दें कि हर्षवर्धन ने साल 2007 में अपना करियर टीवी सीरियल ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ के साथ शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों में नाम बनाया.

यह भी पढ़ेंः Anurag Kashyap Birthday: कभी 500 रुपये लेकर मुंबई चले आए थे अनुराग कश्यप, आज हैं करोड़ों के मालिक

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?