Home राष्ट्रीय डिंपल यादव के निशाने पर CM योगी, कहा – बुलडोजर-एनकाउंटर से हो रही मानवता की हत्या

डिंपल यादव के निशाने पर CM योगी, कहा – बुलडोजर-एनकाउंटर से हो रही मानवता की हत्या

by Rashmi Rani 10 September 2024, 4:46 PM IST (Updated 13 September 2024, 4:42 PM IST)
10 September 2024, 4:46 PM IST (Updated 13 September 2024, 4:42 PM IST)
डिंपल यादव के निशाने पर CM योगी, कहा – बुलडोजर-एनकाउंटर से हो रही मानवता की हत्या

Dimple Yadav News : सांसद डिंपल यादव ने कहा कि बुलडोजर और एनकाउंटर जैसी नकारात्मक राजनीति सरकार कर रही है.

Dimple Yadav News : समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता और सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. डिंपल यादव ने कहा कि बुलडोजर और एनकाउंटर जैसी नकारात्मक राजनीति सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक बात है. इससे मानवता की हत्या हो रही है.

राहुल गांधी का किया समर्थन

डिंपल यादव ने कहा कि बुलडोजर और एनकाउंटर जैसी राजनीति से संविधान की हत्या हो रही है. BJP इसे आस्था से जोड़ती है जो कि पूरे प्रदेश को एक गलत संदेश जा रहा है. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान को लेकर का कि मैं उनका समर्थन करती हूं. उन्होंने कहा कि सच कभी छुपता नहीं है. पूरा देश जनता है की बेरोजगारी ने कैसे युवाओं को परेशान कर रखा है. देश में आज महिलाओं को क्या स्थिति है वो किसी से छुपा नहीं है. हमारे लिए शर्म की बात है कि भारत में विदेशी महिलाएं आ रही हैं तो उनके साथ दुष्कर्म हो जाता है.

BJP सरकार की नाकामी को दर्शाती है

वहीं, देश में लगातार हो रही ट्रेन हादसे को लेकर भी उन्होंने निशाना साध. डिंपल यादव ने कहा कि लगातार पटरियों से ट्रेन उतर जा रहे हैं. ट्रेन हादसे सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने इसके लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है. ऐसी घटनाएं BJP सरकार की नाकामी को दर्शाती है. डिंपल यादव ने कहा कि आज मतदाता जागरूक है जिसका परिणाम आपको हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें : BJP ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट की जारी, किसको-कहां से मिला टिकट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?