Home मनोरंजन Sridevi Birth Anniversary: यादें ताजा कर देंगी ‘चांदनी’ की ये खूबसूरत तस्वीरें, याद आएगा श्रीदेवी के अभिनय का सुनहरा दौर

Sridevi Birth Anniversary: यादें ताजा कर देंगी ‘चांदनी’ की ये खूबसूरत तस्वीरें, याद आएगा श्रीदेवी के अभिनय का सुनहरा दौर

by Pooja Attri 13 August 2024, 11:11 AM IST (Updated 11 June 2025, 3:48 PM IST)
13 August 2024, 11:11 AM IST (Updated 11 June 2025, 3:48 PM IST)
Sridevi Birth Anniversary: यादें ताजा कर देंगी 'चांदनी' की ये खूबसूरत तस्वीरें, याद आएगा श्रीदेवी के अभिनय का सुनहरा दौर

Sridevi Birth Anniversary: आज दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी का बर्थ डे मनाया जा रहा है. इसी बीच आज हम भी आपके लिए श्रीदेवी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं.

13 August, 2024

Sridevi Birth Anniversary: अपने दौर की खूबसूरत और काबिल एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह बॉलीवुड की ‘चांदनी’ बनकर हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगीं. श्रीदेवी ने 5 दशक तक फिल्मी दुनिया पर राज किया. मंगलवार को दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी का बर्थ डे मनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की तस्वीरे जमकर वायरल हो रही हैं. इसी बीच आज हम भी आपके लिए श्रीदेवी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आप भी उनकी यादों में खो जाएंगे.

गोल्डन साड़ी

महान एक्ट्रेस श्रीदेवी इस गोल्डन सिल्क साड़ी में किसी अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं. इस शाइनी साड़ी को उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, गोल्डन-ग्रीन चोकर, मैचिंग झुमके, कंगन और रेड लिपस्टिक ने श्रीदेवी के लुक को आकर्षक बनाया.

महरून साड़ी

श्रीदेवी इस महरून जॉर्जेट साड़ी में हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं. पर्पल बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने राउन्ड नेक वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया. वहीं, सिल्वर नेकपीस, कंगन, पार्टी मेकअप और स्लीक हेयर बन ने श्रीदेवी के लुक को और निखारा.

शिफॉन साड़ी

श्रीदेवी तीन रंगों की इस शिफॉन साड़ी में बेहद सुंदर नजर आ रही हैं. इस ब्लैक और व्हाइट साड़ी को उन्होंने महरून फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, स्टड ईयररिंग्स, रेड शॉल और महरून क्लच ने श्रीदेवी के लुक को पूरा किया.

सिल्क साड़ी

श्रीदेवी इस गोल्डन पिंक साड़ी में हर बार की तरह बेहद हसीन दिख रही हैं. इस शाइनी साड़ी को उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, गोल्डन चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, पोटली बैग और पार्टी मेकअप ने श्रीदेवी की खूबसूरती को और बढ़ाया.

नेट साड़ी

श्रीदेवी इस पेस्टल ब्लू कलर की नेट साड़ी में बेहद गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं. ब्लू बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया. वहीं, गोल्डन झुमके, आसमानी बिंदी ब्रेड बन के साथ श्रीदेवी ने अपने लुक को कम्पलीट किया.

यह भी पढ़ें : मनोरंजन की ताज़ा खबरें, एंटरटेनमेंट मूवी न्यूज़ और बॉलीवुड सिनेमा अपडेट्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?