Home मनोरंजन ‘लाहौर 1947’ में फिर साथ काम करेंगे प्रीति और सनी

‘लाहौर 1947’ में फिर साथ काम करेंगे प्रीति और सनी

by Preeti Pal 13 February 2024, 11:59 AM IST (Updated 12 February 2025, 4:27 PM IST)
13 February 2024, 11:59 AM IST (Updated 12 February 2025, 4:27 PM IST)
लाहौर 1947 में फिर साथ काम करेंगे प्रीति और सनी

सालों बाद फिर चलेगा प्रीति ज़िंटा और सनी देओल का जादू

पिछले साल सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। अब फैंस सनी देओल की अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ का इंतज़ार कर रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं जो इससे पहले ‘दामिनी’, ‘घातक’ और ‘घायल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में सनी के साथ काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति ज़िंटा काम करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि ‘लाहौर 1947’ में प्रीति एक बहुत ही अहम रोल निभाएंगी।

शुरू हो चुकी है शूटिंग

एक बार फिर दर्शक सनी देओल और प्रीति ज़िंटा की जोड़ी को देख पाएंगे। इससे पहले दोनों ‘हीरो: द लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, ‘फर्ज’ और ‘भैयाजी सुपरहिट’ नाम की फिल्मों में काम किया है। फिल्म की शूटिंग 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है। वहीं, फिल्म के साथ इतने बड़े नाम जुड़ने के बाद दर्शकों की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। ये पहली बार होगा जब आमिर खान, सनी देओल और राजकुमार संतोषी किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रहे हैं। साथ ही शिल्ला शेट्टी और शबाना आज़मी भी लाहौर 1947 का हिस्सा बनेंगीं।

जावेद अख्तर और एआर रहमान

इन सबके अलावा फिल्म ‘लाहौर 1947’ पर जावेद अख्तर और एआर रहमान भी काम कर रहे हैं। जावेद गीतकार की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, रहमान के बारे में बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा- ‘इतनी बड़ी फिल्म के लिए मैं एआर रहमान के अलावा किसी और के बारे में नहीं सोच सकता था। वो पूरी दुनिया के टॉप म्यूज़िशियन्स में से एक हैं।’ डायरेक्टर ने ये भी कहा कि वो बेस्ट ड्रीम के साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Entertainment News In Hindi, मनोरंजन समाचार, Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?