Home मनोरंजन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने मारी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने मारी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

by Preeti Pal 20 February 2024, 2:57 PM IST (Updated 8 October 2025, 12:53 PM IST)
20 February 2024, 2:57 PM IST (Updated 8 October 2025, 12:53 PM IST)
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने मारी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

20 February 2024

कृति-शाहिद की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी छलांग

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इसी महीने की 9 तारीक को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म की ओपनिंग उतनी खास नहीं रही लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। रिलीज़ के 10वें दिन इस फैमिली ड्रामा ने 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

कमाए इतने करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 104 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इंसान और रोबोट के बीच की लव स्टोरी को लोग पसंद कर रहे हैं। 75 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब हिट की कैटेगरी में आ चुकी है। कृति सेनन और शाहिद कपूर के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में हैं।

धीमी पड़ेगी रफ्तार

अभी तो ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सामने कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है। लेकिन इस हफ्ते यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ के अलावा विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की ‘क्रैकः जीतेगा तो जिएगा’ रिलीज़ होगी। इस वजह से शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म के कलेक्शन पर असर दिखाई दे सकता है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?