Home मनोरंजन रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 थ्रिलर मूवीज, जानें कहां देख सकते हैं

रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 थ्रिलर मूवीज, जानें कहां देख सकते हैं

इन 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों और सीरीज ने हिलाया दर्शकों का दिमाग

by Farha Siddiqui
0 comment
Best Thriller Movies

02 February 2024  

एंटरटेनमेंट के लिए लोग नई-नई मूवीज और सीरीज देखना पसंद करते हैं। हर किसी की अपनी अलग पसंद होती है। किसी को रोमांस देखना पसंद है तो किसी को हॉरर। वहीं, अगर आप भी साइकोलॉजिल थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये 5 फिल्में और सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिएं। ये सभी अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं।

गेम ओवर

इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक गेम डिजाइनर पर है जो खुद ही खेल में फंस जाती है। ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में मौजूद है। कमाल की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गेम ओवर’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

तलाश

करीना कपूर खान, आमिर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘तलाश’ एक मर्डर मिस्ट्री है। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

रुद्र: एज ऑफ डार्कनेस

इस सीरीज में अजय देवगन डीसीपी ‘रुद्र वीर प्रताप सिंह’ की भूमिका में हैं। ईशा देओल भी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में अहम किरदार में हैं। एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए डीसीपी रुद्र बेहद ही खतरनाक रास्तों से गुजरता है।

असुर

इस वेब सीरीज के दोनों सीजन को दर्शकों से प्यार मिला है। कहानी एक ऐसे लड़के की है जो बहुत सारे मर्डर कर चुका है। ये सीरीज आपका दिमाग घुमा देगी जिसमें वो लड़का कलयुग को उसके चरम पर ले जाने की पूरी कोशिश कर रहा है। आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

गर्ल ऑन ट्रेन

परिणीति चोपड़ा की इस साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। पाउला हॉकिन्स की नॉवेल पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी मीरा कपूर पर है जो पेशे से एक वकील है। अदिति राव हैदरी भी कहानी का अहम हिस्सा हैं। 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मनोरंजन की ताज़ा खबरें, एंटरटेनमेंट मूवी न्यूज़ और बॉलीवुड सिनेमा अपडेट्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?