Home मनोरंजन विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘रॉम-कॉम’ फिल्म का क्या रहा कलेक्शन? जानकर होंगे हैरान

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘रॉम-कॉम’ फिल्म का क्या रहा कलेक्शन? जानकर होंगे हैरान

by Live Times 6 April 2024, 3:30 PM IST (Updated 22 September 2025, 2:40 PM IST)
6 April 2024, 3:30 PM IST (Updated 22 September 2025, 2:40 PM IST)
Vijay Devarakonda and Mrunal Thakur

ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही दर्शक विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. इस फिल्म में विजय और मृणाल का अभिनय लोगों को पसंद भी आ रहा है.

6 Arpil, 2024

टॉलीवुड के एक्टर विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘रॉम-कॉम’ फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चा में है. फैन्स का लंबा इंतजार खत्म हुआ और 5 अप्रैल को फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही दर्शक विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. इस फिल्म में विजय और मृणाल का अभिनय लोगों को पसंद भी आ रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

फैमिली स्टार की पहले दिन की कमाई

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘रॉम-कॉम’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. परशुराम पटेवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही है. इसने पहले ही दिन शानदार कलेक्शन किया है. इन सबसे बीच अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं और मेकर्स के लिए ये काफी एक्साइट करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस लिहाज से इस कमाई को अच्छा माना जा रहा है.

रश्मिका मंदाना भी आईं नजर

फिल्म मेकर्स ने फैंस के लिए कुछ खास सरप्राइज रखा है. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा की मंदाना की भी एक स्पेशल रोल है. ऐसे में फिल्म को धीरे-धीरे माउथ पब्लिसिटी मिलेगी और दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे. ऐसे में बोर्ड की तरह से फिल्म को यू/अ सर्टिफिकेट भी मिला है. य़ह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन भाषाओं में रिलीज हुई है. यहां पर बता दें कि वर्ष 2022 में विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ के अपोजिट अनन्या पांडे नजर आईं थी, लेकिन इस फिल्म ने कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?