Home पर्यावरणमौसम कई राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

कई राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

70 से ज़्यादा ट्रेनें चल रही देरी से

by Rashmi Rani 30 January 2024, 11:01 AM IST (Updated 29 September 2025, 12:12 PM IST)
30 January 2024, 11:01 AM IST (Updated 29 September 2025, 12:12 PM IST)
दिल्लीवालों को ठंड से मिली राहत, लेकिन जहरीली हवा ने जीना किया मुश्किल

पश्चिमी हिमालय में हो रही बर्फबारी ने उत्तर भारत के साथ कई राज्यों में सर्दी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। तो वहीं यूपी और बिहार में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिल्ली की बात की जाए तो अगले 2 दिन में दिल्लीवासियों को घने कोहरे से निजात मिल सकती है।

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली के लोगों को ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। हालांकि दिल्ली में मौसम का उतार चढ़ाव दिखाई दे रहा है। कभी धूप निकल रही है तो कभी सर्द हवाओं और कोहरे की वजह से ठंड बढ़ रही है, लेकिन मौसम विभाग ने अब दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़त और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार को सुबह 5:30 बजे IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम रही। सोमवार को 70 से ज़्यादा ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंची। साथ ही 20 ट्रेनों के टाइम में भी बदलाव किया गया।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?