Home मनोरंजन फिल्मफेयर में ‘एनिमल’ व ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का जलवा

फिल्मफेयर में ‘एनिमल’ व ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का जलवा

शबाना आजमी को बेस्ट सहायक का मिला अवार्ड

by Rashmi Rani 29 January 2024, 6:59 PM IST (Updated 29 September 2025, 12:11 PM IST)
29 January 2024, 6:59 PM IST (Updated 29 September 2025, 12:11 PM IST)
69th Filmfare Awards Ceremony

29 Jan 2024

गुजरात मे फ़िल्मफ़ेयर का आयोजन किया गया। गुजरात में आयोजित 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स समारोह में रणबीर कपूर को फिल्म ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट अभिनेता और आलिया भट्ट को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड मिला। इस साल बेस्ट फिल्म और निर्देशक के खिताब के लिए विधु विनोद चोपड़ा की ‘ट्वेल्थ फेल’ को चुना गया है। गुजरात पर्यटन के साथ आयोजित 69वें ह्युंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन गिफ्ट सिटी, गुजरात में किया गया। अवार्ड फंक्शन रविवार को खत्म हुआ, जिसकी मेजबानी करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने की थी।

किस-किस को मिला अवार्ड?

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनय के लिए शबाना आजमी को बेस्ट सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर सम्मान से नवाजा गया । करण जौहर निर्देशित इस फिल्म को बेस्ट संवाद और ‘झुमका गिरा रे’ गाने के लिए बेस्ट नृत्य-निर्देशन का अवार्ड भी मिला। अभिनेता विक्की कौशल का नाम यूं तो बेस्ट अभिनेता की केटेगरी था, लेकिन उन्हें शाहरुख खान की ‘डंकी’ में अभिनय के लिए बेस्ट सहायक अभिनेता का अवार्ड मिला।

ज़बरदस्त हिट देने के बाद भी रहे आउट

बता दें इस साल में शाहरुख खान ने जबरदस्त हिट मूवीज अपने फैन को दीं थी। ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी तीन बड़ी हिट देने के बावजूद शाहरुख खान वविनर की लिस्ट से बाहर रहे। उनकी फिल्म ‘जवान’ को बेस्ट वीएफएक्स और एक्शन के लिए चुना गया। वहीं, फिल्म ‘ट्वेल्थ फेल’ के लिए अभिनेता विक्रांत मैसी को बेस्ट अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड जीता। इसके अलावा फिल्म ने और भी कई बड़े अवार्ड्स जीते।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?