Home Latest News & Updates गुजरात में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी

गुजरात में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी

by Nikul Patel 26 July 2026, 9:04 PM IST (Updated 27 July 2026, 11:05 AM IST)
26 July 2026, 9:04 PM IST (Updated 27 July 2026, 11:05 AM IST)
Heavy rain alert fGujarat for next 3 hours

Gujarat News : गुजरात में लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग के अहमदाबाद केंद्र ने शनिवार शाम 7 बजे नया नाउकास्ट जारी किया है. यह पूर्वानुमान अगले 3 घंटे के लिए मान्य है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मोरबी, वलसाड, दमन, दादरा एवं नगर हवेली, नवसारी, डांग, सुरेंद्रनगर, तापी, सूरत और महेसाणा जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान 5 से 15 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ हल्की गरज-चमक और 40 किमी प्रति घंटे से कम गति की तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में बादल से जमीन पर बिजली गिरने की 30 से 60 प्रतिशत तक संभावना भी व्यक्त की गई है.

गुजरात में भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रेनें रद्द, 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए, सेना ने संभाला मोर्चा

इसके अलावा अहमदाबाद, गांधीनगर, अरावली, बोटाद, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, दीव, खेड़ा, आनंद, साबरकांठा, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदेपुर, वडोदरा, भरूच और नर्मदा जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

शेष सतर्कता बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. विभाग का कहना है कि बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर यातायात प्रभावित होने, पेड़ों की शाखाएं और होर्डिंग गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं. बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और नदी-तालाब के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है. आईएमडी ने यह भी कहा है कि जिन इलाकों में जलभराव की स्थिति बनती है वहां लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए.

जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें

घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. पुराने और जर्जर भवनों से दूर रहें तथा प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें. गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से गुजरात के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं. ऐसे में मौसम विभाग का यह ताजा नाउकास्ट प्रशासन और आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मौसम विभाग का अलर्ट: 25 जुलाई को गुजरात के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?