Home Latest News & Updates मुंबई में मूसलधार बारिश से जलमग्न हुईं रेल पटरियां, थम गई मायानगरी की रफ्तार, दादर से अंधेरी तक जलभराव

मुंबई में मूसलधार बारिश से जलमग्न हुईं रेल पटरियां, थम गई मायानगरी की रफ्तार, दादर से अंधेरी तक जलभराव

by Sanjay Kumar Srivastava 2 July 2026, 12:50 PM IST (Updated 2 July 2026, 2:07 PM IST)
2 July 2026, 12:50 PM IST (Updated 2 July 2026, 2:07 PM IST)
मुंबई में मूसलधार बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें और रेल पटरियां, थम गई मायानगरी की रफ्तार

Heavy Rain: मुंबई में गुरुवार को भारी बारिश से जनजीवन ठप हो गया. सड़कों और रेल लाइनों पर पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया. सड़कों पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया. बारिश के जल्द रुकने के आसार नहीं हैं और IMD ने दिन भर और बारिश होने का अनुमान लगाया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में 200 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई. गुरुवार सुबह से ही हो रही भारी बारिश के कारण दादर, परेल, हिंदमाता, चारकोप, वर्ली, गोरेगांव और अंधेरी जैसे मुख्य इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई और गाड़ियों की रफ़्तार धीमी पड़ गई. पानी जमा होने से लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा.

IMD की भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

रेल यात्रियों ने बताया कि कई लोकल ट्रेनें तय समय से 10 से 15 मिनट देरी से चल रही थीं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में भीड़ बढ़ गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है. गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह बहुत ज़्यादा बारिश होने की संभावना है. साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. BMC ने बताया कि गुरुवार दोपहर 1.45 बजे 4.27 मीटर ऊंचे ज्वार (हाई टाइड) की उम्मीद है, जबकि शुक्रवार तड़के 1.31 बजे 3.71 मीटर ऊंचे ज्वार की संभावना है. गुरुवार शाम 7.49 बजे 1.82 मीटर के निम्न ज्वार (लो टाइड) की उम्मीद है.

लेट चल रहीं ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 180 mm से ज़्यादा बारिश होने के बावजूद उनके नेटवर्क पर कहीं भी ज़्यादा पानी नहीं भरा और चारों कॉरिडोर पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही थीं. हालांकि यात्रियों ने देरी की शिकायत की. वेस्टर्न रेलवे ने भी जानकारी दी कि उनके नेटवर्क पर सबअर्बन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही थीं, जबकि यात्रियों का कहना था कि कुछ ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही थीं.

सांताक्रूज और भांडुप में सबसे ज्यादा बारिश

BMC के अनुसार, गुरुवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में पूर्वी उपनगरों में सबसे ज़्यादा औसत बारिश (189 mm) हुई, इसके बाद आइलैंड सिटी में 172 mm और पश्चिमी उपनगरों में 165 mm बारिश दर्ज की गई. सबसे ज़्यादा बारिश वाले इलाकों में सांताक्रूज SWM वर्कशॉप और भांडुप में S वार्ड ऑफिस में 238.8 mm बारिश दर्ज की गई. इसके बाद पवई में पासपोली म्युनिसिपल स्कूल (234.6 mm), विक्रोली में टैगोर नगर म्युनिसिपल स्कूल (233.2 mm), मुलुंड में मिठागर म्युनिसिपल स्कूल (226 mm), अंधेरी फायर स्टेशन (225.4 mm), परेल में F साउथ वार्ड ऑफिस (222 mm) और प्रभादेवी में G साउथ वार्ड ऑफिस में 220.4 mm बारिश दर्ज की गई.

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही: मनाली-शिमला-धर्मशाला का संपर्क टूटा, महिला की मौत, हाईवे बंद

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?