Home Top News हनीमून मर्डर: सोनम रघुवंशी को बेल मिलने के खिलाफ SC पहुंची मेघालय सरकार

हनीमून मर्डर: सोनम रघुवंशी को बेल मिलने के खिलाफ SC पहुंची मेघालय सरकार

by Neha Singh 2 July 2026, 12:20 PM IST (Updated 2 July 2026, 2:06 PM IST)
2 July 2026, 12:20 PM IST (Updated 2 July 2026, 2:06 PM IST)
Sonam Raghuvanshi Bail

Sonam Raghuvanshi Bail: हनीमून मर्डर मामले में मेघालय हाई कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी. अब मेघालय सरकार हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सोनम रघुवंशी पर 23 मई, 2025 को हनीमून पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने का आरोप है. जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गुरुवार को बताया कि हाई कोर्ट ने मामले की मुख्य आरोपी को जमानत देकर गलती की है और याचिका को तुरंत लिस्ट करने की मांग की.

दो बार जीती सोनम

29 जून को मेघालय हाई कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को बेल देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था. राज्य सरकार ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट गई थी, लेकिन वहां भी सोनम की जीत हुई. हाई कोर्ट ने माना कि गिरफ्तारी के समय कुछ कानूनी गलतियां हुई थीं. अब मेघालय सरकार हाई कोर्ट के फैसले कि खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई है. तुषार मेहता ने शुक्रवार को सुनवाई की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई का भरोसा दिया और शुक्रवार को सुनवाई कन्फर्म की. अब देखना होगा कि इस बार भी सोनम को जेल से आजादी मिलती है या नहीं.

क्यों मिली सोनम को जमानत

तुषार मेहता ने बताया कि आरोपी की बेल पहले भी दो बार इस आधार पर रिजेक्ट की जा चुकी थी कि उसके फरार होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि बाद में बेल इस आधार पर दी गई कि आरोपी को गिरफ्तारी के समय उसकी गिरफ्तारी के कारणों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी. यह सिर्फ एक टाइपिंग की गलती थी, जहां गिरफ्तारी के डॉक्यूमेंट में कानून का एक सेक्शन गलत लिखा गया था.

हनीमून पर पति के मर्डर का आरोप

यह जोड़ा पिछले साल 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गया था. इसके बाद, राजा रघुवंशी की लाश 2 जून 2025 को एक गहरी खाई में मिली थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं था, बल्कि सोनम रघुवंशी की साजिश थी. उसने पैसे के लिए अपने पति की हत्या के लिए किराए के हमलावरों के साथ मर्डर का प्लान बनाया था. पुलिस को आरोप है कि सोनम का राज कुशवाहा नाम के एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था और उसी ने मेघालय में किलर्स हायर करके राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या करवा दी थी.

2000 कॉल्स और 238 घंटे की प्लानिंग, मर्डर से पहले कैफे में मिले थे कातिल, केतन हत्याकांड में हुए बड़े खुलासे

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?