Home Latest News & Updates IMD Delhi Rains: दिल्ली में अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश! जानें आने वाले दिन में कैसा रहेगा मौसम

IMD Delhi Rains: दिल्ली में अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश! जानें आने वाले दिन में कैसा रहेगा मौसम

by Amit Dubey 9 August 2026, 8:41 AM IST
9 August 2026, 8:41 AM IST
Delhi Rains

Delhi Rains: बीते गुरुवार और शुक्रवार की लगातार बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में वर्षा के रिकॉर्ड को तोड़ दी हैं. भारी बारिश की वजह से दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई जगहों पर जल जमाव भी दिखा. इससे लोगों को काफी परेशानी भी हुई. गुरुग्राम (गुड़गांव) में लोगों को ऑफिस नहीं आने की सलाह दी गई और घर से काम करने का सुझाव दिया गया.

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगस्त महीने की औसत बारिश का आंकड़ा सिर्फ पहले आठ दिनों में ही पार हो गया है. सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी ने अब तक 230.1 mm बारिश दर्ज की है.

अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा बारिश

दिल्ली की मुख्य ऑब्जर्वेटरी, सफदरजंग ने महीने की शुरुआत से लेकर शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 225.7 mm बारिश दर्ज की, जबकि सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 4.4 mm और बारिश हुई, जिससे कुल बारिश 230.1 mm हो गई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अगस्त महीने की औसत कुल बारिश — 1991-2020 की मौसम संबंधी अवधि के आधार पर — 226.8 mm है.

शनिवार को राजधानी में पिछले दो सालों में अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन दर्ज किया गया. सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 98.7 mm बारिश हुई. इससे पहले अगस्त के महीने में शहर में इससे ज्यादा बारिश 1 अगस्त, 2024 को हुई थी, जब 107.6 mm बारिश दर्ज की गई थी.

अगले दो दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

शनिवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 98.7 mm बारिश के अलावा, अन्य मौसम केंद्रों में पालम में 104.6 mm, अयानगर में 115 mm, रिज में 89.8 mm और लोदी रोड में 86.8 mm बारिश दर्ज की गई.

सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच, अयानगर में सबसे ज्यादा 16 mm बारिश दर्ज की गई, इसके बाद रिज में 9.4 mm और लोदी रोड में 6.5 mm बारिश हुई, जबकि सफदरजंग और पालम में 4.4 mm बारिश दर्ज की गई. IMD ने कहा है कि अगले दो दिनों में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है.

13 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले समय के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके लिए इसने 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड शामिल हैं.

केरल में जल प्रलय! भारी बारिश से अब तक 8 की मौत, 13 घायल; 5,792 लोगों को कैंपों में रखा गया

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?