Home Latest News & Updates यूपी में फिर शुरू हुआ मॉनसून का दौर, IMD ने जारी किया अलर्ट; आज कई जिलों में होगी जोरदार बारिश

यूपी में फिर शुरू हुआ मॉनसून का दौर, IMD ने जारी किया अलर्ट; आज कई जिलों में होगी जोरदार बारिश

by Live Times 17 September 2025, 9:37 AM IST (Updated 17 September 2025, 9:38 AM IST)
17 September 2025, 9:37 AM IST (Updated 17 September 2025, 9:38 AM IST)
UP Weather Monsoon Update

UP Weather Monsoon Update : उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

UP Weather Monsoon Update : सितंबर का महीना चल रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश के कई जगहों मॉनसून का कहर अब भी जारी है. मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, अलगे दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है. ऐसे में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई गई है. वहीं पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

यूपी में आज जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है उनमें बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर का नाम शामिल है. IMD ने लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: यूपी के कई राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वहीं, 26 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. इनमें हरदोई, सीतापुर, बहराइच, उन्नाव, श्रावस्ती, लखनऊ, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, वाराणसी, आज़मगढ़, जौनपुर, गाज़ीपुर, बलिया, मऊ, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर और बलरामपुर हैं.

इन जगहों पर भी होगी बारिश

इसके साथ ही और कई जिलें हैं जहां गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं. इनमें आगरा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, औरैया, कानपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, मीरजापुर, जालौन, चंदौली, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर का नाम शामिल हैं.

कब तक रहेगा बारिश का दौर?

ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में 19 सितंबर तक बारिश का दौर चलने वाला है. इस दौरान पश्चिमी यूपी में कही-कहीं हल्की बारिश और धूप का सिलसिला देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के लिए प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: आज राजधानी में बरस सकते हैं बादल, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; यूपी-बिहार में ऐसे होंगे हालात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?