Home पर्यावरणमौसम दिल्ली-NCR का बदला मौसम, तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

दिल्ली-NCR का बदला मौसम, तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

रात में हल्की बारिश की संभावना

by Rashmi Rani 19 February 2024, 1:23 PM IST (Updated 8 October 2025, 3:26 PM IST)
19 February 2024, 1:23 PM IST (Updated 8 October 2025, 3:26 PM IST)
Weather news

19 Feb 2024

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह पारा 14.1 डिग्री रहा। जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक रात में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही सुबह करीब 9 बजे न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, लेकिन सोमवार सुबह 9 बजे एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी यानी 222 था।

यातायात कर दिया गया बंद

दूसरी तरफ जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों को मौसम में सुधार होने तक राजमार्ग पर यात्रा करने से बचने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?