Home राज्य राजस्थान में बीफ मंडी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड

राजस्थान में बीफ मंडी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड

by Farha Siddiqui 19 February 2024, 1:30 PM IST (Updated 21 July 2025, 3:30 PM IST)
19 February 2024, 1:30 PM IST (Updated 21 July 2025, 3:30 PM IST)
beef market in Rajasthan,

19 February 2024

गोमांस बेचने के मामले में कार्रवाई

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में लंबे वक्त से हो रही गोकशी और बीफ के धंधे पर बड़ा एक्शन हुआ है। बीफ मंडी का खुलासा होने के बाद किशनगढ़ बास पुलिस थाने के चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं पूरे थाने के दूसरे सभी स्‍टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस ने चलाया घेराबंदी अभियान

मामले को लेकर पुलिस महानिरीक्षक जयपुर उमेश दत्ता ने बताया कि रेंज के चार जिलों में शुरू हुए घेराबंदी अभियान के लिए कई टीम बनाई गई हैं। किशनगढ़ बास इलाके में कथित तौर पर गोकशी और गोमांस बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और कई लोगों को हिरासत में लेकर संदिग्‍ध मांस बरामद किया। जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

थानेदार समेत 38 लाइन हाज़िर

सूत्रों का कहना है कि एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। थानेदार समेत दूसरे स्टाफ को वहां से हटाया गया है। थाने में करीब 38 पुलिसकर्मी थे। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर गोमांस बिक्री की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जांच संबंधित जिले से बाहर के एएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जायेगी। जिस इलाके में तलाशी अभियान किया गया है। वो हरियाणा बॉर्डर के पास है।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?