Home स्वास्थ्य भारत में कोविड के 114 नए मामले आए सामने

भारत में कोविड के 114 नए मामले आए सामने

by Rashmi Rani 11 February 2024, 6:11 PM IST (Updated 26 June 2025, 3:53 PM IST)
11 February 2024, 6:11 PM IST (Updated 26 June 2025, 3:53 PM IST)
भारत में कोविड के 114 नए मामले आए सामने, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 870

11 Feb 2024

मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 870

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 114 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 870 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत भी हुई है। भारत में कोविड-19 की 3 लहर देखी गई हैं। डेल्टा स्वरूप की वजह से अप्रैल-जून 2021 में एक दिन में संक्रमित और मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे थे। तो वहीं मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 4,14,188 नए मामले सामने आए थे साथ ही 3,915 लोगों की मौत हुई थी।

देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग 4 साल में कोविड-19 से साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। 5.30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कोरोना से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.40 करोड़ से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : हेल्थ न्यूज़ हिंदी में, Latest Health News, स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा ख़बरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?