Home लाइफस्टाइल दिल की बीमारी के ये शुरुआती हिंट भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें शरीर कैसे देता है पहले से वॉर्निंग

दिल की बीमारी के ये शुरुआती हिंट भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें शरीर कैसे देता है पहले से वॉर्निंग

by Preeti Pal 1 October 2026, 3:06 PM IST
1 October 2026, 3:06 PM IST
दिल की बीमारी के ये शुरुआती हिंट भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें शरीर कैसे देता है पहले से वॉर्निंग

Heart Attack Symptoms: दिल हमारी बॉडी का वो इंजन है जो बिना छुट्टी लिए 24 घंटे काम करता रहता है. इसका काम है पूरे शरीर तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाना. लेकिन जब दिल या उसे खून पहुंचाने वाली नसों में परेशानी शुरू होती है, तो बॉडी कई बार पहले ही छोटे-छोटे हिंट देने लगता है. मुश्किल ये है कि हम इन संकेतों को अक्सर गैस, थकान, तनाव या कमजोरी समझकर टाल देते हैं. ध्यान रखने वाली बात ये है कि दिल की बीमारी का मतलब सिर्फ हार्ट अटैक नहीं है. कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट फेलियर और अनियमित धड़कन जैसी समस्याएं भी इसमें शामिल हैं.

सिर्फ गैस न समझें इसे

हार्ट अटैक में हमेशा तेज दर्द हो, ऐसा जरूरी नहीं. सीने के बीच में दबाव, भारीपन, जकड़न, जलन या अजीब-सी बेचैनी भी चेतावनी हो सकती है. अगर ये कुछ मिनट रहे, ठीक होकर दोबारा आए या लगातार बढ़े, तो इसे हल्के में न लें.

सांस फूलना

अगर पहले आसानी से सीढ़ियां चढ़ लेते थे, लेकिन अब थोड़ी दूर चलने पर ही सांस फूलने लगी है, तो इस बदलाव पर ध्यान देना जरूरी है. हार्ट फेलियर में सांस फूलने की समस्या धीरे-धीरे बढ़ सकती है. कुछ लोगों को रात में अचानक सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है.

फाइबर वाली थाली का कमाल! पेट रहेगा खुश, भूख होगी कंट्रोल और फिटनेस भी रहेगी बरकरार

बिना वजह थकान

हर समय थका हुआ महसूस करना सिर्फ कम नींद या ज्यादा काम का नतीजा नहीं होता. खासकर महिलाओं में असामान्य थकान और कमजोरी दिल से जुड़ी परेशानी के संकेतों में शामिल हो सकती है.

दर्द सिर्फ सीने में नहीं होता

दिल की समस्या का दर्द हाथ, कंधे, पीठ, गर्दन या जबड़े तक भी पहुंच सकता है. महिलाओं में पीठ, कंधे या जबड़े का दर्द कभी-कभी दिल से जुड़ी प्रोब्लम के संकेत हो सकते हैं.

पैरों में सूजन

पैरों और टखनों में लगातार सूजन को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हार्ट फेलियर में दिल की पंपिंग क्षमता कम होने पर शरीर में अतिरिक्त तरल जमा हो सकता है, जिससे पैरों में सूजन दिखाई दे सकती है.

चक्कर और पसीना

अचानक चक्कर आना या सिर हल्का महसूस होना कई वजहों से हो सकता है. लेकिन अगर इसके साथ सीने में दबाव, सांस फूलना या अचानक पसीना आने लगे, तो तुरंत मेडिकल मदद लेना जरूरी है. ध्यान रहे, इनमें से किसी एक लक्षण का मतलब ये नहीं कि व्यक्ति को दिल की बीमारी है. लेकिन लक्षण नए हों, बार-बार दिखाई दें, बढ़ रहे हों या कई संकेत एक साथ नजर आएं, तो डॉक्टर से जांच कराना समझदारी है.

हीमोग्लोबिन रिपोर्ट में छिपी सेहत की कहानी, ये सिर्फ एक नंबर नहीं; आपकी हेल्थ को लेकर बड़ा हिंट है

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?