Home लाइफस्टाइल Summer Special: तपती गर्मी और लू से बचाएगा आम का रायता, जानिए कैसे बनाएं

Summer Special: तपती गर्मी और लू से बचाएगा आम का रायता, जानिए कैसे बनाएं

by Pooja Attri 6 June 2024, 3:33 PM IST (Updated 10 September 2025, 3:40 PM IST)
6 June 2024, 3:33 PM IST (Updated 10 September 2025, 3:40 PM IST)
mango raita

Mango Raita: आज हम आपके लिए मैंगो रायता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. आम का रायता स्वाद में खट्टा-मीठा लगता है. इसको आप चावल, रोटी या पराठे के साथ खूब चाब से खा सकते हैं.

06 June, 2024

How To Make Mango Raita: रायता एक भारतीय पारंपरिक आहार है. खासकर गर्मियों में खाने के साथ ठंडा रायता मिल जाए तो स्वाद ही बढ़ जाता है. आमतौर पर घरों में बूंदी, खीरा या फ्रूट रायता खूब बनाकर खाया जाता है. क्या कभी आपने आम का रायता ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मैंगो रायता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. आम का रायता स्वाद में खट्टा-मीठा लगता है. इसको आप चावल, रोटी या पराठे के साथ खूब चाब से खा सकते हैं. चलिए जानते हैं आम का रायता कैसे बनाएं.

आम का रायता बनाने के लिए सामग्री-

  • 1 पके आम
  • 2 कप दही
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पत्ता
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1 चुटकी अजवाइन
  • 1/2 चम्मच चीनी

ऐसे बनाएं आम का रायता

  1. सबसे पहले मिक्सर में दही और चीनी डालें और अच्छी तरह से मिला लें.
  2. अब मिक्सर में 1-2 चम्मच आम का गूदा डालें और अच्छे से मिलाएं.
  3. फिर इस मिक्चर को एक बाउल में निकालें और साथ में बचे हुए आम के टुकड़े डालें.
  4. अब इसमें नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर मिलाएं.
  5. बस तैयार है आपका स्वाद से भरपूर आम का रायता.
  6. अब इसको धनिया पत्ती से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?