Home स्वास्थ्य वाराणसी में बाल कुपोषण दूर करने की पहल, मोटे अनाज से होगा कुपोषण दूर

वाराणसी में बाल कुपोषण दूर करने की पहल, मोटे अनाज से होगा कुपोषण दूर

by Farha Siddiqui 30 December 2023, 6:24 PM IST (Updated 28 July 2025, 4:46 PM IST)
30 December 2023, 6:24 PM IST (Updated 28 July 2025, 4:46 PM IST)
वाराणसी में बाल कुपोषण दूर करने की पहल, मोटे अनाज से होगा कुपोषण दूर

30 December 2023  

मोटे अनाज से होगा कुपोषण दूर

यूपी में अब मोटे अनाज से बाल कुपोषण दूर करने की पहल होने जा रही है। वाराणसी में 1,364 आंगनबाड़ियों में 50,000 बच्चों को मोटे अनाज से बनी कैंडी बार देकर बाल कुपोषण दूर किया जाएगा।

वाराणसी प्रशासन ने बताया कि वेदांता लिमिटेड की सीएसआर शाखा, एएएफ के साथ मिलकर मिलेट्स-बार, इस पहल को लागू कर रहा है। कुपोषित श्रेणियों समेत सभी बच्चों को अच्छा पोषण देने के लिए इसकी शुरूआत की गई है।

यह पहल आईसीडीएस योजना के जरिए शुरू की गई सरकार के पोषण कार्यक्रम की पूरक है। इसके तहत आमतौर पर आंगनबाड़ी बच्चों और गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को पका हुआ भोजन दिया जाता है।

आपको बता दें कि 2023 अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष है, इसलिए प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र से इसकी की गई।

यह भी पढ़ें : हेल्थ न्यूज़ हिंदी में, Latest Health News, स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा ख़बरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?