Home लाइफस्टाइल मसाला चाय तो खूब पी होगी! अब ट्राई करें सेब की चाय, स्वाद में होती है गजब

मसाला चाय तो खूब पी होगी! अब ट्राई करें सेब की चाय, स्वाद में होती है गजब

by Pooja Attri 8 July 2024, 5:45 PM IST (Updated 20 August 2025, 5:47 PM IST)
8 July 2024, 5:45 PM IST (Updated 20 August 2025, 5:47 PM IST)
apple tea

Apple Tea Recipe: क्या कभी आपने सेब की चाय के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सेब की चाय बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. यह चाय टेस्टी होने के साथ-साथ वजन घटाने में भी सहायक होती है.

08 July, 2024

Apple Tea Recipe: सेब एक बहुत ही गुणकारी फल है इसलिए डॉक्टर्स रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं. दरअसल, सेब में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन C और A जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों से बचाव करते हैं. वैसे क्या कभी आपने सेब की चाय के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सेब की चाय बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. सेब की चाय टेस्टी होने के साथ-साथ वजन घटाने में भी सहायक होती है. आइए जानते हैं सेब की चाय बनाने की आसान रेसिपी.

सेब की चाय बनाने के लिए सामग्री

  • 1 सेब
  • 1 चुटकी दालचीनी पाउडर
  • 2 लौंग
  • 3 कप पानी
  • 1 टेबल स्पून नींबू का रस
  • 2 टी बैग

ऐसे बनाएं सेब की चाय

  1. सबसे पहले एक पैन में 3 कप पानी और नींबू का रस डालें.
  2. फिर इसमें टी बैग, दालचीनी और लौंग डालकर उबलने के लिए रख दें.
  3. अब इसमें बारीक कटे सेब के टुकड़ें डालें और 5 मिनट तक उबलने के लिए रख दें.
  4. बस तैयार है आपकी वजन घटाने वाली टेस्टी सेब की चाय.
  5. अब इसको एक कप में छाने और शहद डालकर पीएं.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?