Home लाइफस्टाइल वेडिंग सीजन में लंबे बालों से बनाएं 5 शानदार हेयरस्टाइल, हर फंक्शन में दिखेंगी सबसे अलग!

वेडिंग सीजन में लंबे बालों से बनाएं 5 शानदार हेयरस्टाइल, हर फंक्शन में दिखेंगी सबसे अलग!

by Preeti Pal 17 November 2026, 12:01 PM IST
17 November 2026, 12:01 PM IST
वेडिंग सीजन में लंबे बालों से बनाएं 5 शानदार हेयरस्टाइल, हर फंक्शन में दिखेंगी सबसे अलग!

Long Hair Hairstyles: शादी का सीजन आते ही कपड़ों से लेकर जूलरी और मेकअप तक, हर चीज की तैयारी शुरू हो जाती है. लेकिन एक चीज ऐसी है, जो पूरे लुक को बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है और वो है हेयरस्टाइल. खासकर अगर आपके बाल लंबे हैं, तो आपके पास एक्सपेरिमेंट करने के कई मौके हैं. हालांकि, लंबे बालों को संभालना भी किसी टास्क से कम नहीं है. कभी खुले बाल चेहरे पर आ जाते हैं, तो कभी भारी जूड़ा पूरे लुक को बोरिंग बना देता है. ऐसे में जरूरी है कि हेयरस्टाइल ऐसी हो, जो खूबसूरत दिखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहे.

हाई पोनीटेल

अगर आप संगीत या कॉकटेल पार्टी में जा रही हैं, तो हाई पोनीटेल शानदार ऑप्शन है. बस इसे रोजाना वाली सिंपल पोनीटेल न रखें. बालों में थोड़ा वॉल्यूम दें और नीचे की लंबाई में सॉफ्ट कर्ल्स बनाएं. पोनीटेल के रबर को बालों की एक छोटी लट से छिपा दें. ये हेयरस्टाइल हैवी इयररिंग्स और हाई नेक आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लगता है.

हॉलीवुड वेव्स

अगर आप किसी रिसेप्शन में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो हॉलीवुड वेव्स ट्राई करें. बालों की डीप साइड पार्टिंग करें और सॉफ्ट वेव्स को एक कंधे पर रखें. ये स्टाइल साड़ी, लहंगे और हैवी ब्लाउज के साथ खूबसूरत लगेगा.

कॉर्सेट ब्लाउज के साथ जूलरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, 5 स्टाइलिंग टिप्स से वेडिंग लुक बनेगा सुपरहिट

कर्ल्स और हेयर एक्सेसरीज

खुले बाल पसंद हैं, लेकिन हर बार एक जैसा लुक नहीं चाहतीं? तो इस बार वॉल्यूमिनस कर्ल्स बनवाएं. बालों की जड़ों में वॉल्यूम रखें और चेहरे के आसपास हल्के कर्ल्स बनाएं. इसके साथ ट्रेडिशनल हेयर एक्सेसरीज लगाएं. मेहंदी या दिन की शादी के लिए ये स्टाइल परफेक्ट है.

क्राउन ब्रेड अपडू

शादी या फेरे के लिए क्राउन ब्रेड अपडू अच्छा ऑप्शन है. इसमें सिर के ऊपर चोटी बनाई जाती है और बाकी बालों को लो या मिड बन में सेट किया जाता है. ये मांगटीका, चांदबाली और भारी नेकलेस के साथ बहुत अच्छा लगता है.

सेंटर पार्टिंग स्ट्रेट हेयर

हर बार कर्ल्स और जूड़ा बनाना जरूरी नहीं. लंबे, सीधे बाल भी बहुत स्टाइलिश लगते हैं. बीच से मांग निकालकर बालों को स्ट्रेट करें. ये स्टाइल सिल्क साड़ी और स्टेटमेंट नेकलेस के साथ शानदार लगता है.

इन बातों का रखें ध्यान

हेयरस्टाइल चुनने से पहले अपना आउटफिट और जूलरी जरूर देख लें. हैवी नेकलाइन हो तो बाल बांधना सही है. वहीं, हल्की जूलरी के साथ खुले बालों को फ्लॉन्ट कर सकती हैं. अगर डांस करने का प्लान है, तो ऐसा स्टाइल चुनें जिसे बार-बार ठीक न करना पड़े, आखिर शादी का मजा लेना है, सिर्फ बाल नहीं संभालने.

पटोला पहनने के 5 स्टाइलिश तरीके दे, इन हसीनाओं ने दिखाया देसी फैशन का जलवा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?