Home Top News खुलेगा होर्मुज… ईरान-US शांति समझौते के लिए आज बड़ा दिन, होने वाला है ऐतिहासिक फैसला!

खुलेगा होर्मुज… ईरान-US शांति समझौते के लिए आज बड़ा दिन, होने वाला है ऐतिहासिक फैसला!

by Amit Dubey 14 June 2026, 7:53 AM IST
14 June 2026, 7:53 AM IST
Iran US Peace Deal

Iran US Peace Deal: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने को लेकर आज रविवार का दिन बहुत ही खास है. ईरान और अमेरिका के बीच आज शांति समझौते को लेकर बहुत ही अहम और ऐतिहासिक फैसला हो सकता है. शनिवार को यूएस के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी खास जानकारी दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे और उसके तुरंत बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) सभी के लिए खुला होगा. बता दें कि भारत सहित दुनिया के कई देश इस शांति समझौते को पूरी होने की उम्मीद कर रहे हैं. यह डील हो जाने से केवल ईरान और अमेरिका के बीच ही तनाव कम नहीं होंगे बल्कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और पश्चिम एशिया सहित कई देश में भी शांति लौटेगी और महंगाई को कंट्रोल किया जा सकेगा. आइए जानते हैं पूरी खबर.

शांति समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर होंगे: ट्रंप

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान पर नए हमलों, उसके तेल इंडस्ट्री पर कब्जा करने की धमकी और तनावपूर्ण बातचीत से भरे एक सप्ताह के बाद, शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “समझौते पर कल (रविवार) हस्ताक्षर होने वाले हैं और हस्ताक्षर होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुल जाएगा.”

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ उनका समझौता 2015 में राष्ट्रपति बराक ओबामा के नेतृत्व में हस्ताक्षरित संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के बिल्कुल विपरीत था. उन्होंने कहा, “ईरान के साथ मेरा समझौता बिल्कुल विपरीत है, परमाणु हथियार न बनाने की एक दीवार! वास्तव में, वे अब परमाणु हथियार नहीं चाहते हैं और न ही वे इसे खरीद, विकास या किसी अन्य प्रकार की खरीद के माध्यम से हासिल करेंगे.”

बी-2 बमवर्षक विमानों से क्या करेंगे ट्रंप?

अमेरिकी प्रेसिडेंट ने यह भी दावा किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को प्रभावी रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि बाकी के परमाणु सामग्री का निपटान बाद के फेज में किया जाएगा. उन्होंने कहा, “सही समय आने पर, जब सब कुछ शांत होगा, हम अपने शानदार B-2 बॉम्बर्स और उनके बेहतरीन पायलटों की मदद से अंदर जाकर, ग्रेनाइट के विशाल डूबे हुए पहाड़ों के नीचे गहराई में दबी न्यूक्लियर डस्ट को निकालेंगे और उसे ईरान या अमेरिका, कहीं भी डाउनब्लेंड करके नष्ट कर देंगे.”

हमारे पास अंतिम विकल्प मौजूद- डोनाल्ड ट्रंप

वहीं, समझौते के उम्मीद के मुताबिक न होने की स्थिति में ट्रंप ने नए हमलों की धमकी को बरकरार रखा है. उन्होंने कहा, “हम ईरान और पूरे मध्य पूर्व के साथ भविष्य में भी मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं. उम्मीद है कि यह प्रक्रिया शीघ्रता, सरलता और सुचारू रूप से संपन्न होगी. यदि ऐसा नहीं होता है, तो हमारे पास अंतिम विकल्प मौजूद है, जिसका शायद फिर कभी उपयोग न करना पड़े.”

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में, ईरानी ड्रोन द्वारा अमेरिका के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर दो दौर के हमले किए.

गुरुवार को ट्रंप ने ईरान पर “आज रात ही कड़ा प्रहार” करने और ईरान के तेल निर्यात केंद्र खारग द्वीप पर कब्जा करने की धमकी दी थी. हालांकि, कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने अंतिम क्षण में हमले रद्द कर दिए.

महाशक्तियों के बीच नेपाल: विदेश मंत्री खनाल के चीन दौरे से क्या बदलेगा उपमहाद्वीप का समीकरण?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?