Home Top News G7 Summit में शामिल होने फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, भारत की मजबूती के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा

G7 Summit में शामिल होने फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, भारत की मजबूती के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा

by Amit Dubey 14 June 2026, 8:28 AM IST
14 June 2026, 8:28 AM IST
PM Modi in France

PM Modi in France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधिकारिक पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं. उनकी यह यात्रा दो देशों यानी कि फ्रांस और स्लोवाकिया के लिए है. शनिवार को पीएम मोदी फ्रांस के नीस पहुंचे. नीस कोट डी’अजूर एयरपोर्ट पर फ्रांस के शिक्षा मंत्री एडुआर्ड गेफ्रे, उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैपटिस्ट, भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथौ और नीस के मेयर एरिक सिओटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फ्रांस पहुंचने के बाद लिखा, “नीस में उतरा. नीस के अलावा, इस फ्रांस यात्रा में एवियन और पेरिस में भी कार्यक्रम शामिल हैं. द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें होंगी, जिनका उद्देश्य प्रमुख विकास साझेदारों के साथ भारत की मित्रता को मजबूत करना होगा.”

प्रेसिडेंट मैक्रों से मुलाकात और कई मुद्दों पर बात

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे. वहीं, वे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इनोवेशन केंद्रित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम मोदी ने शनिवार को एक्स पर जानकारी दी, “मैं कल राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और ‘भारत इनोवेट्स’ में उपस्थित होने के लिए उत्सुक हूं.”

यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री रविवार को मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ का उद्घाटन भी करेंगे. इस आयोजन में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के शीर्ष इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे.

जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

जानकारी के अनुसार, फ्रांस और स्लोवाकिया की अपनी एक सप्ताह की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि जी7 में भारत की उपस्थिति देश में उसके साझेदारों के भरोसे और उसकी बढ़ती वैश्विक छवि को दर्शाती है. फ्रांस से मोदी 14-15 जून को राजकीय यात्रा पर स्लोवाकिया जाएंगे, जहां वे ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ वार्ता करेंगे और व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे.

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 16-17 जून को एवियन में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस लौटेंगे. इस शिखर सम्मेलन में मोदी जी7 नेताओं और आमंत्रित सहयोगी देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग, आर्थिक विकास और एआई सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा, सम्मेलन के दौरान वे कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

VivaTech 2026 प्रोग्राम में भी शामिल होंगे प्रधानमंत्री

बता दें कि फ्रांस में भारतीय प्रवासियों की अनुमानित संख्या लगभग 1 लाख 19 हजार है, जबकि फ्रांसीसी विदेशी क्षेत्रों में भारतीय मूल के 3 लाख 50 हजार से अधिक लोग रहते हैं. वहीं, पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के अंतिम चरण में 18 जून को पेरिस जाएंगे. वहां वे राष्ट्रपति मैक्रों के साथ यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप कार्यक्रम, VivaTech 2026 में भाग लेंगे. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांस में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करने की भी उम्मीद है.

लगातार 8वीं बार G7 में भारत को बुलावाः मोदी समिट में रखेंगे भारत का पक्ष, उम्मीदों को देंगे धार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?