Home Top News ‘मेरी हत्या हुई तो ईरान को…’ डोनाल्ड ट्रंप ने दिया स्टैंडिंग ऑर्डर का सुझाव; अंतिम फैसला करेंगे वेंस

‘मेरी हत्या हुई तो ईरान को…’ डोनाल्ड ट्रंप ने दिया स्टैंडिंग ऑर्डर का सुझाव; अंतिम फैसला करेंगे वेंस

by Sachin Kumar 13 July 2026, 3:09 PM IST
13 July 2026, 3:09 PM IST
Donald Trump standing order Vance final decision

Donald Trump : ईरान की तरफ से लगातार मिल रही हत्या की धमकी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने पलटवार करने के लिए सेना को आदेश दे रखा है. ट्रंप ने ईरान को ऐसे स्तर पर तबाह करने का आदेश दिया है जैसा उसने पहले कभी नहीं सोचा होगा. हालांकि, इस पर अंतिम फैसला उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे. बताया जा रहा है कि अमेरिकी सरकार के पास कोई ऐसा ऑटोमैटिक डेड मैन स्विच बनाने का तरीका नहीं है, जो दुश्मन देश पर तुरंत कार्रवाई कर दें. बता दें कि अगर ट्रंप की हत्या हो जाती है तो उनके उत्तराधिकारी का सत्ता का हस्तांतरण 25वें संशोधन और 1947 के राष्ट्रपति उत्तराधिकार अधिनियम के तहत होगा. इसके बाद जेडी वेंस कमांडर-इन-चीफ बन जाएंगे और उनके पास किसी भी जवाबी कार्रवाई का अधिकार होगा.

ईरान को कर दिया जाए तबाह

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि उन्होंने अमेरिकी सेना को ऐसे आदेश दिए हैं कि अगर तेहरान उन्हें मारने की अपनी धमकियों पर अमल करता है तो ईरान को इस स्तर पर तबाह कर दिया जाए कि जैसा उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. हालांकि, इस बात की संभावना है कि वेंस अपने पूर्ववर्ती के आदेशों का पालन न करने का फैसला करें. वह किसी दूसरे तरीके से इसका जवाब देने की कोशिश करें. अमेरिका ने कई कारणों की वजह से ‘टेक्निकल डेड मैन स्विच’ का इस्तेमाल नहीं किया है. इसके अलावा अमेरिका के पास सरकार को बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर आकस्मिक योजनाएं हैं. भले ही ट्रंप ने अमेरिकी सेना और वेंस को इसके लिए तैयार करने के लिए कहा है.

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की दर्दनाक मौत

एक हजार मिसाइलों को किया गया तैनात

तमाम व्यवस्था होने के बाद भी ट्रंप ने शनिवार को अपनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान ने उनकी हत्या करने या हत्या की कोशिश करने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि एक हजार मिसाइलें ईरान को निशाना बनाकर रखी गई हैं. अगर ईरान सरकार अपनी धमकियों को अमल करती है तो फिर यह सभी मिसाइलें वहां पर दाग दी जाएंगी. वहीं, कुछ घंटों के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा क ईरानी लोग अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेना जारी रखेंगे.

लोगों ने की बदला लेने की मांग

बता दें कि 28 फरवरी को शुरू हुई जंग के दौरान अमेरिका और इजरायल के शुरुआती हमलों में खामेनेई की मौत हो गई थी. इस हफ्ते पूरे ईरान में उनके अंतिम संस्कार के कार्यक्रम किए गए. इस दौरान उनके बेटे ने कहा कि बदला हमारे देश की इच्छा है और हम इसे जरूर पूरा करेंगे. अपने एक मैसेज में उन्होंने कहा कि इन दो युद्ध में शहीद हुए लोगों के पवित्र खून का बदला लेने का संकल्प लेते हैं. यह बदला हमारे देश की प्रमुख इच्छा है और इसको भी पूरा किया जाना चाहिए. हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी कि अगर उनके लीडर की मौत हो जाती है तो उसके बाद अमेरिका क्या करेगा. वहीं, जब अयातुल्ला खामेनेई के लिए देश में शोक मनाया जा रहा था उस वक्त आम लोग ऐसे पोस्टर और बैनर हाथ में लिए हुए थे जिनमें ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की मांग की जा रही थी.

‘कीमत चुकाने का वक्त आ गया’- गालिबाफ की सीधी चेतावनी के बाद सुलग उठी फारस की खाड़ी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?