India-Slovakia Deal: भारत और स्लोवाकिया ने सोमवार को अपने रिश्ते और मजबूत करते हुए कई अहम समझौते किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको के बीच स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में बैठक हुई. दोनों ने एक प्रेस मीट को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच बाइलेटरल ट्रेड और डिफेंस कोऑपरेशन को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है. दोनों नेता भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को “जल्द से जल्द” लागू करने की दिशा में काम करने पर भी सहमत हुए, जिससे बाइलेटरल इकोनॉमिक एंगेजमेंट को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
दोनों देशों के बीच हुए ये समझौतें
- भारत और स्लोवाकिया के बीच रक्षा उद्दोगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और आपसी साझेदारी के लिए एक ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर हुए.
- दोनों नेता भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (इंडिया-EU FTA) को तेजी से लागू करने पर सहमत हुए.
- डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पेस के फील्ड में आपसी सहयोग को नई दिशा देने के लिए एक एग्रीमेंट हुआ.
- दोनों देशों के बीच प्रोफेशनल्स और स्किल्ड वर्कर्स के आने-जाने को आसान बनाने पर भी अच्छी बातचीत हुई.
स्लोवाकिया का भारत को समर्थन
स्लोवाक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कहा कि भारत UN सिक्योरिटी काउंसिल में एक परमानेंट सीट का हकदार है. फिको ने कहा, “मैं सबके सामने यह बताना चाहूंगा कि स्लोवाकिया गणराज्य की सरकार यूनाइटेड नेशंस में सुधारों का समर्थन करती है और उसका पक्का मानना है कि भारत जैसे देशों को UN सिक्योरिटी काउंसिल का परमानेंट मेंबर होना चाहिए.” स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने ऑटोमोबाइल और दूसरे सेक्टर में भारतीय इन्वेस्टर्स को अपने देश में आमंत्रित भी किया. वहीं, PM मोदी ने कहा “स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री एक अनुभवी लीडर और भारत के सच्चे दोस्त हैं.”
पीएम ने स्लोवाकिया कंपनियों को आमंत्रित किया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का स्लोवाकिया का पहला दौरा है. मुझे खुशी है कि इस ऐतिहासिक मौके पर, हमने अपने संबंधों को एक बड़ी पार्टनरशिप तक बढ़ाने का फैसला किया है.” PM मोदी ने कहा, “डिफेंस सहयोग हमारे गहरे आपसी भरोसे और स्ट्रेटेजिक मेल का सबूत है. मुझे खुशी है कि आज हमने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में एक लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किया. इससे डिफेंस इंडस्ट्रीज के बीच जॉइंट डेवलपमेंट, जॉइंट प्रोडक्शन और सहयोग को नई गति मिलेगी.” उन्होंने ने कहा, “2017 में, स्लोवाकिया का पहला सैटेलाइट भारत ने लॉन्च किया था. आज, भारत में स्पेस सेक्टर बहुत तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है. मैं स्लोवाकियाई कंपनियों को विकास की इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं.”
Iran US Conflict: 28 फरवरी के हमले से शांति समझौते तक, कब-कब क्या हुआ? जानें टाइमलाइन
News Source: PTI
