Home Top News क्या अब होगा शांति समझौता? ईरान और इजरायल का सीजफायर! दोनों ने एक-दूसरे पर रोका हमला

क्या अब होगा शांति समझौता? ईरान और इजरायल का सीजफायर! दोनों ने एक-दूसरे पर रोका हमला

by Amit Dubey 9 June 2026, 1:09 PM IST
9 June 2026, 1:09 PM IST
Iran Israel Ceasefire

Iran Israel Ceasefire: बीते 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया था. उसके बाद पश्चिम एशिया में जंग शुरू हो गई थी. हालांकि, तब कुछ दिनों के बाद अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अस्थाई सीजफायर का ऐलान कर दिया था. इस बीच बीते दिनों ईरान और अमेरिका ही नहीं बल्कि ईरान और इजरायल के बीच फिर से हमले शुरू हो गए थे. इसने पश्चिम एशिया में शांति समझौते में हो रही देरी को और बल दे दिया था.

अब जो खबर आई है, वह राहत वाली है. जी हां, अमेरिका ने तो पहले ही ईरान पर हमला रोक दिया था, लेकिन अब ईरान और इजरायल ने भी एक-दूसरे पर हमले को रोक कर सीजफायर की बात कही है. जानकार बताते हैं कि हमले रुकने के बाद अब पश्चिम एशिया में शांति समझौते पर बातचीत तेजी के साथ आगे बढ़ने की संभावना है.

ट्रंप ने लड़ाई को रोकने का किया आह्वान

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका द्वारा तेहरान के साथ दो महीने पहले हुए सीजफायर समझौते के बाद पहली बार हुई गोलीबारी के कुछ घंटों बाद, सोमवार को इजरायल और ईरान ने आगे के हमलों से पीछे हटने का संकेत दिया. दोनों देशों ने चेतावनी दी कि उकसाए जाने पर वे जवाबी हमले करने के लिए तैयार हैं. ईरान और इजरायल के इन नए हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई को तत्काल रोकने का आह्वान किया था. अब दोनों देश अपने-अपने हमले को रोक दिए हैं.

हमले को रोकने पर क्या बोले ईरान और इजरायल?

ईरानी सेना के संयुक्त कमान ने एक बयान जारी कर कहा कि वह आक्रामक हमले रोक रही है. बयान में कहा गया कि इजरायल और उसके समर्थकों द्वारा, जिनमें दक्षिणी लेबनान भी शामिल है, किसी भी प्रकार की “आक्रामकता और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई” का जवाब “पहले से कहीं अधिक कठोर और दंडात्मक उपायों” से दिया जाएगा.
वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में संकेत दिया कि लड़ाई का मौजूदा दौर समाप्त हो गया है. लेकिन उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान “गलती करके हम पर फिर से हमला करता है, तो हम बलपूर्वक जवाब देंगे.”

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ लेबनान में कार्रवाई जारी रखे हुए है और इजरायल को “आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है, और हम इसका पूरी तरह से प्रयोग करेंगे.”

20,000 लोग बेघर, फिलीपींस में भूकंप ने मचाई तबाही, बिल्डिंग गिरने से 37 की मौत

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?