Home Top News ‘पिछले 36 घंटों से…’ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान; ईरान के लिए कही ये बात

‘पिछले 36 घंटों से…’ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान; ईरान के लिए कही ये बात

by Sachin Kumar
0 comment
Iran-Israel War Donald Trump US military members killed

Iran-Israel War : सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इजराइल और मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर धावा बोल दिया है. इसके अलावा इजराइल के जेरूसलम पर भी ईरान ने मिसाइल दागी हैं.

Iran-Israel War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चली रही जंग आने वाले चार हफ्तों तक जारी रहेगी. साथ ही उन्होंने जंग जान गंवाने वाली अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि बीते 36 घंटों से यूनाइटेड स्टेट्स और उसके पार्टनर्स ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया. हमने ईरान में सैकड़ों टारगेट पर निशाना साधा है, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड की फैसिलिटी और ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में घोषणा की गई है कि 9 जहाजों और उनकी नेवल बिल्डिंग को नष्ट कर दिया गया है.

अमेरिकी ठिकानों को किया तबाह

सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इजराइल और मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर धावा बोल दिया है. इसके अलावा इजराइल के जेरूसलम पर भी ईरान ने मिसाइल दागी हैं और वीडियो सामने आया है कि किस तरह से लोग चौंक रहे हैं. भीड़ भी भागती हुई नजर आ रही है. हालांकि, इजराइल ने भी ईरान पर जमकर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. इसी बीच ट्रंप ने कहा कि कल रात ईरान में जब खामेनेई की मौत की घोषणा हुई तो ईरानी लोगों की आवाजें सड़कों पर गूंज रही थी और वह जश्न भी मना रहे थे. पूरी मिलिट्री कमांड भी चली गई है और उनमें से कई अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं.

रिजिम चेंज करने के लिए ईरानियों को उकसाया

इजराइल और अमेरिका अपनी पूरी ताकत के साथ ईरान में बमबारी कर रहा है और रिजिम चेंज करने के लिए ईरानियों को उकसा रहे हैं. अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनका मकसद पूरा नहीं हो जाएगा तब तक हमले जारी रहेंगे. दूसरी तरफ इस मिशन में यूएस मिलिट्री के तीन सदस्य मारे गए हैं. ट्रंप ने कहा कि एक देश के तौर पर हम उन सच्चे अमेरिकी देशभक्तों के लिए दुख मनाते हैं, जिन्होंने हमारे देश के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया है. हम शहीदों के परिवारों के लिए अपना बहुत सारा प्यार और हमेशा शुक्रिया भेजते हैं.

‘होर्मूज स्ट्रेट’ को किया बंद

बता दें कि ईरान अब खाड़ी देशों पर हमला कर रहा है. इस बीच वहीं हुआ है, जिसका सभी को डर था. ईरान ने ग्लोबल एनर्जी सप्लाई चेन ‘होर्मूज स्ट्रेट’ को बंद कर दिया है, जिसके बाद कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. सोमवार को तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं क्योंकि ईरान ने घोषणा की है कि किसी भी जहाज को स्ट्रेट होर्मूज से गुजरने नहीं दिया जाएगा. व्यापारियों को लग रहा था कि ईरान और मिडिल ईस्ट में दूसरी जगहों से तेल की सप्लाई धीमी हो जाएगी या रुक जाएगी.

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट की जंग से ग्लोबल मार्केट को झटका, होर्मुज स्ट्रेट में अटके जहाज, कच्चे तेल के बढ़ें दाम

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?