Middle East Tension : मध्य पूर्व में जारी जंग अब पांच दिनों तक थम जाएगी. ऐसा दावा किसी और ने नहीं खुद प्रेसिडेंट ट्रंप ने किया है. हालांकि, ईरान ने इस बयान को सिरे से नकार दिया और कहा कि कोई बातचीत नहीं हुई है.
Middle East Tension : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को 5 दिनों तक हमला रोकने का एलान किया. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने युद्ध विभाग को आगामी 5 दिनों के लिए तेहरान पर हमला नहीं करने का निर्देश दिया है. इस मुद्दे को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों तक शानदार बातचीत हुई है. दूसरी तरफ ईरान ने पांच दिनों तक युद्ध शांत करने वाले बयान को सिरे से खारिज कर दिया है और उन्होंने कहा कि ट्रंप से इस मामले में कोई बातचीत नहीं हुई है. ईरान का कहना है कि ट्रंप की धमकी के बाद हमारी तरफ से मजबूत पलटवार करने की धमकी दी गई थी और वह इस बात को समझ गए थे. यही वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने अल्टीमेटम वाले बयान से पीछे हट गए हैं.
नहीं हुई इस मुद्दे पर कोई चर्चा
ईरानी मीडिया का स्पष्ट कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति से इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है. वहीं, इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि अगर वह हॉर्मुज ऑफ स्ट्रेट को नहीं खोलता है तो अमेरिका तेहरान पर इतना भीषण हमला करेगा कि वह याद रखेगा. ट्रंप ने कहा था कि इस हमले में अमेरिकी सेना ईरान के बिजली संयंत्रों को अपना निशाना बनाएगी. इसके तुरंत बाद ईरान ने भी प्रतिक्रिया दी थी और कहा कि अगर ट्रंप ऐसा करते हैं तो तेहरान अमेरिका के सारे पावर ग्रिड को तबाह कर देगा.
बहुत मजबूती से हुई बातचीत : ट्रंप
पांच दिन तक युद्ध रोकने के बाद अमेरिकी युद्ध विभाग ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं कि हमने ईरान के साथ बहुत मज़बूती से बातचीत की है. अगर वे इन बातों पर अमल करते हैं, तो इससे संघर्ष खत्म हो जाएगा. वे एक समझौता करना चाहते हैं और हम भी एक समझौता करना चाहते हैं. साथ ही इस दौरान एक रिपोर्ट ने पूछा कि इन बातचीत में आप असल में क्या चाहते हैं? तो उन्होंने जवाब दिया कि हम चाहते हैं कि कोई न्यूक्लियर बम न हो, कोई न्यूक्लियर हथियार न हो और उसके आस-पास भी कुछ न हो. साथ ही मिसाइलों का मामला भी शांत रहे, हम मिडिल ईस्ट में शांति देखना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि न्यूक्लियर का नामो-निशान मिट जाए.
पांच दिन तक युद्धविराम पर क्या बोले ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में दुश्मनी को खत्म करने के लिए अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है. इन गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत के मिजाज और लहजे को देखते हुए पूरे हफ़्ते जारी रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले किसी भी और सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दें. यह फैसला चल रही बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!
यह भी पढ़ें- ‘ताकत के बल पर शांति…’ मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ट्रंप का बड़ा बयान; जानें क्या बोला ईरान?
News Source: PTI
