Home Top News खत्म हुआ ईरान-अमेरिका युद्ध, 107 दिनों के संघर्ष के बाद शांति समझौता; इस दिन से खुलेगा होर्मुज

खत्म हुआ ईरान-अमेरिका युद्ध, 107 दिनों के संघर्ष के बाद शांति समझौता; इस दिन से खुलेगा होर्मुज

by Amit Dubey 15 June 2026, 7:44 AM IST (Updated 15 June 2026, 3:29 PM IST)
15 June 2026, 7:44 AM IST (Updated 15 June 2026, 3:29 PM IST)
Iran US Peace Deal

Iran-US Peace Deal: पश्चिम एशिया में आखिरकार शांति लौट आई है. बीते 28 फरवरी से ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष और युद्ध अब खत्म हो चुके हैं. इसकी जानकारी अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 80वें जन्मदिन के खास मौके पर दी है. फ्रांस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन से पहले इसका सदस्य देश अमेरिका ने दुनिया को खुशखबरी दी है. उन्होंने ऐलान कर दिया है कि ईरान के साथ शांति समझौता हो चुका है और आगामी 19 जून (शुक्रवार) को दोनों ही देश इस डील पर साइन कर देंगे. आइए जानते हैं पूरी खबर.

स्विट्जरलैंड में शांति समझौते पर होगा हस्ताक्षर

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान आने वाले शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में व्यक्तिगत रूप से शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. इसके साथ ही इन दोनों देशों के बीच युद्ध और संघर्ष आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएंगे. उसके बाद भारत सहित दुनिया के कई देशों के लिए एनर्जी सप्लाई का अहम रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल जाएगा. ये देश इस रास्ते से तेल और गैस समेत अन्य चीजों की बिना किसी रोक-टोक के आवाजाही कर सकेंगे.

करीब 107 दिनों के संघर्ष और युद्ध के बाद ईरान और अमेरिका के बीच शांति लौटने की बात कही जा रही है. इस शांति से पश्चिम एशिया के तनाव भी खत्म हो जाएंगे.

होर्मुज को बिना किसी रोक-टोक के खोलने की मंजूरी- ट्रंप

ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने और शांति समझौते की जानकारी यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने दी. उन्होंने 15 जून को अपने आधिकारिक ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करके लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है. सभी को बधाई! मैं इसके जरिए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बिना किसी रोक-टोक के खोलने की पूरी मंजूरी देता हूं.” ट्रंप ने पोस्ट में आगे कहा, “और साथ ही, अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने का भी आदेश देता हूं. दुनिया भर के जहाजों, अपने इंजन चालू करो. तेल का फ्लो शुरू होने दो!”

ट्रंप ने बताया कब से शुरू होगी तेल की सप्लाई

अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपने एक अन्य ट्रूथ सोशल पोस्ट में कहा, “यह शानदार डील पूरे इलाके में शांति और सुरक्षा लाएगी. कई राष्ट्रपतियों ने ईरान के साथ शांति बनाने की कोशिश की, लेकिन वे सभी मुझसे पहले नाकाम रहे. इलाके के नेताओं को पहली बार ऐसा राष्ट्रपति मिला है जो उन्हें असली शांति पाने में मदद कर सकता है.”

ट्रंप ने आगे कहा, “शुक्रवार को डील पर साइन होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने और बारूदी सुरंगें हटाने के काम के साथ, इलाके और दुनिया के लिए दोनों तरफ से फिर से तेल की सप्लाई शुरू हो जाएगी!”

28 फरवरी को ईरान पर हुआ था अटैक

बता दें कि बीते 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला बोल दिया था. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली हुसैनी खामनेई की मौत हो गई थी. अपने सुप्रीम लीडर की मौत से बौखलाए ईरान ने इजरायल सहित दुनिया के कई देशों में बनाए गए अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया था.

उसने मिसाइल और ड्रोन की मदद से यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान समेत अन्य देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया था. इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया था. अब दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर पूरी बात बन गई है. शुक्रवार 19 जून को इस डील पर स्विट्जरलैंड में दोनों देश साइन करेंगे.

आज नहीं तो कल खुलेगा Hormuz, ग्लोबल इकोनॉमी को उबरने में कितना लगेगा समय?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?