Home Top News ईरान को फिर लगा झटका, IRGC के खुफिया एजेंसी के प्रमुख को इजरायल ने मार गिराया

ईरान को फिर लगा झटका, IRGC के खुफिया एजेंसी के प्रमुख को इजरायल ने मार गिराया

by Sachin Kumar
0 comment
Major IRGC Death Majid Khademi

Iran War : जंग के बीच ईरान को एक बार फिर झटका लगा है. इजरायल और अमेरिकी हमले में IRGC के खुफिया प्रमुख मजीद खादमी की मौत हो गई है और वह घरेलू निगरानी के एक्सपर्ट माने जाते थे.

Iran War : मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. इंटरनेशनल रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया प्रमुख मजीद खादमी इजरायल और अमेरिकी हमले में मारे गए. ईरानी मीडिया ने भी पुष्टि कर दी और कहा कि अमेरिकी जायोनी दुश्मन द्वारा किए गए एक आतंकी हमले में हत्या कर दी गई. माजिद खादमी उन्हीं टॉप लीडरों की कड़ियों में से एक हैं, जिन पर इजरायल ने हमला करके मार दिया. खादमी ने यह पद उस वक्त संभाला था जब 2025 में इजरायली हमले में उनके पूर्ववर्ती साथी की हत्या कर दी गई थी. बता दें कि अपनी नियुक्ति से पहले खादमी IRGC के इंटेलिजेंस प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख थे, जिन पर आंतरिक निगरानी और काउंटर-इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी थी.

घरेलू निगरानी में थी महत्वपूर्ण भूमिका

इसके अलावा उन्होंने ईरान के रक्षा मंत्रालय में भी वरिष्ठ पदों पर काम किया था. IRGC की इंटेलिजेंस शाखा ईरान की सबसे शक्तिशाली सुरक्षा संस्थाओं में से एक है. विदेशी प्रभाव का मुकाबला करने के लिए घरेलू निगरानी में उन पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी और उनकी मृत्यु ईरान के लिए एक महत्वपूर्ण क्षति है. वहीं, गार्ड्स की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि खादमी ने करीब 50 वर्षों तक सेवा की और खुफिया तथा सुरक्षा सेवाओं में अहम योगदान दिया. साथ ही ईरान में दुश्मनों की घुसपैठ से निपटने और शासन की सुरक्षा को कमजोर वाले मंसूबे को विफल करने में उनकी अहम भूमिका थी.

दो दिनों में मार गिराए थे 2 वरिष्ठ नेता

खादमी ईरान के उन उच्च रैंकिंग अधिकारियों में सबसे नए हैं जिनकी हत्या कर दी गई है. बीते महीने इजरायल ने दो दिनों के अंदर ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी, जिन्हें अयातुल्ला खामेनेई के बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली नेता माना जाता था उन्हें मार दिया गया था. इसके अलावा खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को भी निशाना बनाया गया था.

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त अभियान में ईरान पर ताबड़तोड़ मिसाइल और बम बरसाए गए थे. इसके बाद उनके शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया. इसमें IRGC प्रमुख मोहम्मद पाकपुर, बासिज बल के प्रमुख गुलामरेज़ा सुलेमानी और रक्षा मंत्री अज़ीज़ नासिरज़ादेह शामिल थे. अब अमेरिका और इजरायल ने मुजतबा खामेनेई को भी मारने की कसम खाई है.

होर्मुज खोलने की दी धमकी

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मंगलवार तक होर्मुज खोलने की धमकी दी है और अगर ईरान ऐसा नहीं करता है तो उसके बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर प्लांट पर हमला कर देंगे. वहीं, ईरान ने भी मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया और बताया जा रहा है कि वहां पर भारी तबाही मची है. इसके अलावा ट्रंप ने इससे पहले भी ईरान पर हमला करने के लिए ऐलान किया था. हालांकि, उन्होंने ईरान के नेताओं से बातचीत का दावा करते हुए इसको 48 घंटे से बढ़ाकर 10 दिन कर दिया था. लेकिन ट्रंप ने एक बार फिर इसकी समय सीमा बढ़ा दी और अब हमले करने की तारीख मंगलवार रात 8 बजे तक कर दी है.

दूसरी तरफ इस युद्ध की वजह से हजारों लोगों मारे जा चुके हैं और इजरायल में भी हजारों की संख्या में घायल हुए हैं. इसके अलावा वैश्विक बाजार हिल गए हैं और 5 सप्ताह से कुछ अधिक समय में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं.

यह भी पढ़ें- ट्रंप की धमकी बेअसरः होर्मुज पर तेहरान पीछे हटने को तैयार नहीं, 25 मौत के बाद आर-पार की जंग

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?