Home Top News North Korea ने दागी 10 मिसाइलें, दिखाया शक्ति प्रदर्शन; दक्षिण कोरिया ने कही ये बात

North Korea ने दागी 10 मिसाइलें, दिखाया शक्ति प्रदर्शन; दक्षिण कोरिया ने कही ये बात

by Sachin Kumar 14 March 2026, 1:38 PM IST (Updated 14 March 2026, 1:54 PM IST)
14 March 2026, 1:38 PM IST (Updated 14 March 2026, 1:54 PM IST)
North Korea fires 10 missiles sea show force Seoul

North Korea : दक्षिण कोरिया ने नॉर्थ कोरिया पर आरोप लगाया कि उसने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. इससे क्षेत्रीय सुरक्षा पर खतरा मंडरा सकता है और इस बीच नॉर्थ कोरिया ने कड़ी चेतावनी दी है.

North Korea : नॉर्थ कोरिया ने एक बार अपने पड़ोसी को देश साउथ कोरिया को 10 बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण करके चौंका दिया है. यह उत्तर कोरिया की ओर से ये अपनी ताकत का प्रदर्शन था, जबकि उसका प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया इस एरिया में अमेरिका के साथ मिलकर संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है. वहीं, दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि ये मिसाइलें उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास यह मिसाइलें दागीं गईं थीं. हालांकि, अभी तक उन्होंने यह नहीं बताया है कि मिसाइलें कितनी दूर तक गईं हैं. इसके अलावा जापानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह हथियार देश के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन के बाहर समुद्र में गिरी हैं.

दक्षिण कोरिया ने बढ़ाई निगरानी

जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि सेना ने समुद्र और आसपास के इलाके पर निगरानी बढ़ा दी है और संभावित अतिरिक्त मिसाइल लॉन्च का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. साथ ही अमेरिका और जापान के साथ लगातार जानकारी साझा कर रही है. ये मिसाइल लॉन्च ऐसे समय में की गई है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सैन्य संयुक्त अभियान कर रही हैं. हजारों सैनिक हिस्सा ले रहे हैं और दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन मध्य-पूर्व में एक बढ़ता हुआ युद्ध लड़ रहा है. इस युद्ध ने दक्षिण कोरिया सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. नॉर्थ कोरिया ने आरोप लगाया कि कुछ फुटेज और अन्य तस्वीरों का हवाला देते अमेरिका देश में तैनात अपनी कुछ मिसाइल रक्षा संपत्तियों को ईरान के खिलाफ अभियानों में मदद के लिए दूसरी जगह भेज रहा है.

अमेरिका नहीं कर सकता है पुष्टि

राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यालय ने कहा कि वह अमेरिकी सैन्य अभियानों के बारे में विवरण की पुष्टि नहीं कर सकता. कार्यालय ने कहा कि अमेरिकी सैन्य संपत्तियों को संभावित रूप से दूसरी जगह भेजने से परमाणु-सशस्त्र उत्तर कोरिया के खिलाफ सहयोगी देशों की रक्षा स्थिति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. दक्षिण कोरिया की पारंपरिक सैन्य ताकत का भी हवाला दिया है. इससे पहले भी उसने दक्षिण कोरिया से पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणालियों को संभावित रूप से बताया है कि पड़ोसी देश ने मिसाइल परीक्षण किया है. उत्तर कोरिया लंबे समय से कहता आया है कि अभ्यासों को आक्रमण की रिहर्सल कर रहा है और इनका इस्तेमाल अपने सैन्य प्रदर्शनों या हथियारों के परीक्षण को तेज करने के बहाने के तौर पर करता है.

नॉर्थ कोरिया ने दी चेतावनी

नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने मंगलवार को वाशिंगटन और सियोल की आलोचना करते हुए कहा कि वे ऐसे खतरनाक समय में भी अपने सैन्य अभ्यास जारी रखे हुए हैं, जब दुनिया की सुरक्षा काफी खतरे में हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि नॉर्थ कोरिया की सुरक्षा को दी गई कोई चुनौती भयानक नतीजों का परिणाम हो सकती है. ईरान युद्ध के सीधे तौर पर जिक्र किए बिना किम यो जोंग ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका और साउथ कोरिया के सैन्य अभ्यास ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया की सुरक्षा लगातार ढह रही है और कुछ बेकाबू ताकत के स्वार्थ की वजह से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भयानक युद्ध हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Iran की तेल की नब्ज पर Trump का वार, खा़र्ग आइलैंड के मिलिट्री बेस तबाह, अब इकोनॉमी की बारी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?