Seychelles: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में नेतृत्व करने के लिए सेशेल्स ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ से सम्मानित किया. यह उपाधि पीएम मोदी को किसी देश से मिला 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की. सेशेल्स द्वारा दिया जाने वाला यह पहला सम्मान था. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस सम्मान के लिए सेशेल्स का आभार व्यक्त किया और इसे जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे देशों को समर्पित किया.
पीएम मोदी ने किया आभार व्यक्त
सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने इसमें लिखा कि ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित करने के लिए सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति हर्मिनी का आभारी हूं. मोदी ने कहा कि मैं विनम्रतापूर्वक इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और इस उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ रहे हैं. यह गंभीर चुनौती है जिसका हमें मिलकर सामना करना होगा. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत हमारी धरती को हरा-भरा और टिकाऊ बनाने के लिए जरूरी हर कदम उठाने को तैयार है.
अटूट प्रतिबद्धता को मान्यता देता
उन्होंने आगे कहा कि यह हमारी विभिन्न घरेलू नीतियों, ‘मिशन LiFE’ पर ज़ोर और इंटरनेशनल सोलर अलायंस, कोएलिशन फॉर डिज़ास्टर रेज़िलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी वैश्विक कोशिशों में दिखता है. वहीं, विदेश मंत्रालय ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि यह प्रेसिडेंशियल डिस्टिंक्शन पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ विकास, जलवायु के प्रति मज़बूती (क्लाइमेट रेज़िलिएंस), ब्लू इकॉनमी और छोटे द्वीपीय विकासशील देशों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता को मान्यता देता है.
फिर से अग्निकांड! लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
क्यों दिया जाता है गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन?
‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ का मतलब है कि ‘नीले क्षितिज का संरक्षक’. यह एक विशेष सम्मानजनक उपाधि है और यह विशेष व्यक्तियों को दी जाती है, जिन्होंने समुद्री पर्यावरण, जलवायु संरक्षण और समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो. सेशेल्स जैसे देश के लिए महासागर उसकी जीवन रेखा है और यह सम्मान भी उसके लिए काफी खास है.
क्यों मिला पीएम मोदी ये सम्मान?
सेशेल्स ने यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को समुद्री पर्यावरण संरक्षण, ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने, हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सहयोग जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर दिया गया है. साथ ही दोनों देशों के बीच में कूटनीतिक संबंधों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता के लिए महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है. बता दें पीएम मोदी शनिवार को तीन दिन की यात्रा पर इस द्वीप-समूह देश पहुंचे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों को लेकर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत भी की.
सेशेल्स में PM मोदी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता
