Home Top News PM Modi के इटली पहुंचने पर भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री मेलोनी से इन मुद्दों पर होगी चर्चा

PM Modi के इटली पहुंचने पर भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री मेलोनी से इन मुद्दों पर होगी चर्चा

by Amit Dubey 20 May 2026, 8:40 AM IST (Updated 20 May 2026, 8:42 AM IST)
20 May 2026, 8:40 AM IST (Updated 20 May 2026, 8:42 AM IST)
PM Modi in Italy

PM Modi in Italy: प्रधानमंत्री मोदी के इटली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट की. उन्होंने लिखा कि भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है.

PM Modi in Italy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोपियन कंट्री नॉर्वे की यात्रा के बाद अब अपने इस पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंच गए हैं. मंगलवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया. रोम में एयरपोर्ट पर इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इटली पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “इटली के रोम में उतरा. मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूंगा और उनसे बातचीत करूंगा.”

बता दें कि पीएम मोदी ने बीते दिनों यूएई से अपने पांच देशों के दौरे की शुरुआत की थी. यूएई के बाद वे नीदरलैंड गए, उसके बाद स्वीडन, नॉर्वे और अब इटली पहुंच गए हैं. पीएम मोदी के इस इटली दौरे से भारत के साथ रोम के रिश्ते में और मजबूत आएगी. इससे पहले करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली गए थे. पीएम मोदी के पांच देशों की यात्रा का इटली आखिरी पड़ाव है. यहां से अब प्रधानमंत्री स्वदेश लौट आएंगे.

पीएम मोदी इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में पहुंचने पर एक और एक्स पोस्ट की. उन्होंने कहा, “मैं इटली के रोम शहर में पहुंच गया हूं. मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूंगा और उनसे विचार-विमर्श करूंगा.” पीएम मोदी ने आगे लिखा, ” इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और इटली के बीच सहयोग को मजबूत करना है, विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) पर ध्यान केंद्रित करना. संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी. मैं संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा, जिससे बहुपक्षवाद और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा.”

भारत-इटली साझेदारी को मिलेगी नई गति- विदेश मंत्रालय

प्रधानमंत्री मोदी के इटली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट की. उन्होंने लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक दौरे पर रोम पहुंचे. हवाई अड्डे पर इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.”

उन्होंने आगे कहा, “भारत और इटली के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी साझेदारी है. यह दौरा भारत-इटली साझेदारी को नई गति प्रदान करेगा.” बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून 2024 में इटली गए थे. तब वे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे. 2024 के बाद पीएम मोदी का यह इटली का पहला दौरा है.

यह भी पढ़ें: UAE की खूबसूरती पर ग्रहणः आलीशान होटलों की बुकिंग रद्द, थमी आर्थिक रफ्तार, जानें ऐसे क्यों हुए हालात

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?