Home अंतरराष्ट्रीय PM मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, अवैध प्रवासियों समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, अवैध प्रवासियों समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

by Live Times 28 January 2025, 11:54 AM IST (Updated 31 January 2025, 11:33 AM IST)
28 January 2025, 11:54 AM IST (Updated 31 January 2025, 11:33 AM IST)
PM Modi-Trump Call : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच काफी लंबी बात चली है. इस बीच उन्होंने अवैध अप्रवासियों को लेकर भी बात की है.

PM Modi-Trump Call : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच काफी लंबी बात चली है. इस बीच उन्होंने अवैध अप्रवासियों को लेकर भी बात की है.

PM Modi-Trump Call : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है. पीएम से बात करने के बाद ट्रंप बेहद खुश नजर आ रहे हैं. दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है. इस दौरान अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर बात भी बात हुई. बातचीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके साथ बैठक के लिए फरवरी में अमेरिका की यात्रा पर आएंगे. उन्होंने अवैध प्रवासियों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ‘जो सही होगा’ पीएम मोदी वही करेंगे.

कई मुद्दे पर हुई चर्चा

यहां बता दें कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति के पद की शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति की पीएम मोदी से उनकी पहली बातचीत है. पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इमिग्रेशन पर भी चर्चा की है. उन्होंने आगे कहा कि जब ‘अवैध अप्रवासियों’ को वापस लेने की बात आती है तो भारत वही करेगा जो सही है. ट्रंप ने चुनाव के दौरान अवैध प्रवासियों पर नकेल कसने का वादा किया था.

पीएम कब गए थे अमेरिका?

गौरतलब है कि भारतीय और अमेरिकी राजनयिक फरवरी की शुरुआत में दोनों नेताओं की बैठक आयोजित करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके पहले प्रधानमंत्री की पिछली अमेरिका यात्रा सितंबर 2024 में हुई थी, जब वे चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में गए थे. उसकी मेजबानी तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन ने की थी.

टैरिफ लगाने की दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जो भी देश अमेरिका को नुकसान पहुंचाएगा, उस पर अमेरिका की सरकार टैरिफ लगाएगी. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन और ब्राजील का नाम लेते हुए कहा कि ये देश सबसे ज्यादा टैरिफ लगाते हैं. उन्होंने कहा कि हम उन देशों और बाहरी लोगों पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं, जो हमें नुकसान पहुंचाएंगे. हालांकि, वे अपने देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन उससे हमें नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ की भीड़ से काशी हाउसफुल, सड़क पर उतरे अफसर; श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?