Home Top News Russia Ukraine War: यूक्रेन का बड़ा हमला, रूस और क्रीमिया के तेल ठिकानों में लगी भीषण आग

Russia Ukraine War: यूक्रेन का बड़ा हमला, रूस और क्रीमिया के तेल ठिकानों में लगी भीषण आग

by Amit Dubey 9 June 2026, 8:00 AM IST
9 June 2026, 8:00 AM IST
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: एक ओर जहां पश्चिम एशिया में जारी जंग को खत्म करने की तैयारी हो रही है. इसके लिए ईरान और अमेरिका के साथ-साथ इजरायल व लेबनान के बीच भी बातचीत की जा रही है, वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच बीते 1550 दिनों से अधिक समय से जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ताजा मामला यूक्रेन के द्वारा रूस और उसके कब्जे वाले क्रीमिया में तेल ठिकानों पर हमले का है. जानकारी के अनुसार, इस हमले के बाद इन तेल ठिकानों में भीषण आग लग गई. इससे अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया. हालांकि, इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच ड्रोन से हमले की भी खबर सामने आई है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

310 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया- रूस

रूस और यूक्रेन के बीच करीब 1562 दिनों से युद्ध जारी है. इस युद्ध ने दोनों देशों को मिलाकर लाखों लोगों की जानें लगी हैं और कई अरबों की संपत्ति को नुकसान हुआ है. करीब चार साल से अधिक समय से जारी यह युद्ध अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी और रूसी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूस और कब्जे वाले यूक्रेन में तेल सुविधाओं पर हमला किया है, जो युद्ध के लिए मॉस्को को आर्थिक कीमत चुकाने के लिए मजबूर करने के उनके अभियान का हिस्सा है.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने सोमवार की सुबह तक मॉस्को क्षेत्र, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रूस, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया और काला सागर और आजोव सागर के ऊपर से गुजरते हुए 310 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया. हालांकि, यूक्रेन के इस हमले में रूस और क्रीमिया के तेल ठिकानों में आग लगने की भी खबर सामने आई. रूस ने यूक्रेन को 155 ड्रोन से निशाना बनाया, जिनमें से यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, यूक्रेनी वायु रक्षा ने 124 को मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया.

यूक्रेनी वायु रक्षा ने 124 को रूसी ड्रोन मार गिराया- यूक्रेन

वहीं, रूस ने यूक्रेन को 155 ड्रोन से निशाना बनाया. इससे यूक्रेन में भी कुछ नुकसान की खबर बताई जा रही है. हालांकि, कितना नुकसान हुआ है, उसकी सटीक जानकारी अभी नहीं आई है. रूस के इस हमले पर यूक्रेनी वायु सेना ने बताया, यूक्रेनी वायु रक्षा ने 124 को रूसी ड्रोन मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया. फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव जारी है.

रूस को 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान

इस बीच, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रस्तावित प्रतिबंधों के एक नए दौर में रूस के “सैन्य औद्योगिक परिसर, मानवाधिकार उल्लंघनकर्ताओं और प्रचारकों” को लक्षित करने वाली 80 सूचियां शामिल हैं. काजा कल्लास ने सोमवार को यूरोपीय संघ के रक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण मॉस्को को पहले ही अनुमानित 1.2-1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो चुका है.

ईरान-इजरायल की नई जंग, मार्केट-रुपया धड़ाम; ट्रंप को नेतन्याहू का ‘ठेंगा दिखाना’ कितना खतरनाक?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?