Home Top News थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी: छात्र ने शिक्षकों समेत 7 को उतारा मौत के घाट, 23 गंभीर

थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी: छात्र ने शिक्षकों समेत 7 को उतारा मौत के घाट, 23 गंभीर

by Sanjay Kumar Srivastava 8 August 2026, 1:56 PM IST
8 August 2026, 1:56 PM IST
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी: छात्र ने शिक्षकों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट

School Shooting: थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में एक 14 वर्षीय छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. इस हमले में स्कूल के शिक्षकों सहित पांच कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई. हमलावर छात्र ने सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद स्कूल परिसर में ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. डिप्टी इंटीरियर मिनिस्टर पोलापी सुवंचवी ने बताया कि स्कूल में सुबह करीब 10 बजे खूनी खेल शुरू होने से पहले छात्र ने घर पर अपने दादा-दादी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनके साथ वह रहता था. इस तरह इस पूरी घटना में अब तक कुल 7 लोगों की जान जा चुकी है.

डरे-सहमे छात्रों ने खुद को क्लासरूम में किया बंद

घटना के बाद पास के बांग्याई अस्पताल ने पुष्टि की है कि गोलीबारी में 23 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 10 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. चश्मदीदों के मुताबिक, गोलियों की आवाज सुनते ही डरे-सहमे छात्रों ने खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया, जिन्हें बाद में पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस इस खौफनाक कदम के पीछे की वजहों की जांच कर रही है. स्कूल से 50 मीटर दूर रेस्तरां चलाने वाले एम्पोर्न नियाम फुआंग ने बताया कि लगातार कई गोलियां चलीं. उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट के बाहर की संकरी सड़क भागते हुए छात्रों से भर गई थी. छात्र डरे हुए थे और सड़क पर भाग रहे थे. लड़कियां एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रो रही थीं.

प्रधानमंत्री ने किया स्कूल का दौरा

स्कूल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने उन खबरों की पुष्टि की कि शूटर 14 साल का था और उसने खुदकुशी कर ली थी. उन्होंने बताया कि पुलिस के अनुसार, बंदूक छोटी और कॉम्पैक्ट थी और वह कानूनी तौर पर उसके दादा के नाम पर रजिस्टर्ड थी. गोलीबारी के लगभग एक घंटे बाद लोग बाहर खड़े होकर एक-दूसरे को दिलासा दे रहे थे, जबकि पुलिस और बचावकर्मी को-एजुकेशनल सरकारी स्कूल में जांच कर रहे थे. इस स्कूल में 12 से 18 साल की उम्र के लगभग 3,000 छात्र पढ़ते हैं. स्कूल ने बताया कि 10 से 14 अगस्त के बीच सभी क्लास बंद रहेंगी और स्कूल स्टाफ को उस दौरान घर से काम करने का निर्देश दिया गया है.

पुलिस को परिवार के घर पर दादा-दादी मृत मिले

रीजनल पुलिस कमांडर वत्ताना यीजीन ने बताया कि गोलीबारी के बाद पुलिस हमलावर छात्र के घर गई और पाया कि उसके दादा-दादी दोनों की गोली लगने से मौत हो गई थी. पुलिस प्रवक्ता ट्राइरोंग पिवपान ने बताया कि ऐसा लगता है कि उसने स्कूल जाने से पहले ही उन्हें गोली मार दी थी. उसने क्लास शुरू होने का इंतज़ार किया और क्लासरूम के अंदर गोलीबारी शुरू कर दी, फिर बाहर निकलकर और गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि लड़के ने 20 से ज़्यादा गोलियां चलाईं और खुद को गोली मारने के बाद भी उसके पास 30 राउंड गोलियां बची हुई थीं. छात्र के चाचा और बहनों ने बताया कि वह आम तौर पर चुपचाप रहता था. वह एक अच्छा छात्र था.परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें घर या स्कूल में उसे किसी भी तरह की परेशानी होने की कोई जानकारी नहीं थी.

‘पापा ने घर बुलाया है…’, एमपी में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या; जंगल में मिली लाश

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?