Home Top News पाकिस्तान में भीषण ट्रेन हादसा: रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 की मौत, 40 घायल

पाकिस्तान में भीषण ट्रेन हादसा: रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 की मौत, 40 घायल

by Sanjay Kumar Srivastava 13 October 2026, 3:50 PM IST
13 October 2026, 3:50 PM IST
पाकिस्तान में भीषण ट्रेन हादसा: पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 की मौत, 40 से ज्यादा घायल, रेल सेवाएं ठप

Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत मंगलवार सुबह भीषण ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ़ अब्बासी ने जांच के आदेश दिए हैं. हादसे के बाद ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं. रेल मंत्रालय ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. मंगलवार को पंजाब प्रांत के मुल्तान ज़िले में शेर शाह रेलवे स्टेशन के पास रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 40 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई. यह ट्रेन कराची से पेशावर जा रही थी. बचाव अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस के सभी 14 कोच पुल के पास पटरी से उतर गए.

रेल मंत्री हनीफ ने दिए जांच के आदेश

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ़ अब्बासी ने इस हादसे की पुष्टि की और यात्रियों की मौत की जानकारी दी. उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. रेल मंत्री हनीफ़ अब्बासी ने इस घटना की जांच के लिए फ़ेडरल गवर्नमेंट इंस्पेक्टर ऑफ़ रेलवेज़ (FGIR) को जांच अधिकारी नियुक्त किया है. ट्रेन के लोको पायलट रिज़वान अब्बास ने बताया कि ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही थी, तभी शेर शाह स्टेशन इलाके से गुज़रते समय उन्हें अचानक एक झटका महसूस हुआ. अब्बास ने बताया कि उन्होंने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए. अब्बास ने बताया कि जब मैं इंजन से बाहर निकला और पीछे देखा तो पाया कि यात्री कोच पटरी से उतर गए थे और पटरी से दूर पड़े थे. यह बहुत भयानक मंज़र था.

एक्सप्रेस के सभी 14 कोच डिरेल

बचाव अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस के सभी 14 कोच पुल के पास पटरी से उतर गए. पिछले एक साल में देश में ट्रेन के पटरी से उतरने की कई घटनाएं हुई हैं, जिससे पाकिस्तान रेलवे (PR) में रोलिंग स्टॉक और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव को लेकर संभावित लापरवाही और सिस्टम की कमियों पर चिंता बढ़ गई है. 1 अक्टूबर को दो यात्री ट्रेनें शालीमार एक्सप्रेस और पाकिस्तान एक्सप्रेस पटरी से उतरने के बावजूद बड़े हादसों का शिकार होने से बाल-बाल बचीं. इससे पहले अगस्त में पेशावर और कराची के बीच चलने वाली आवाम एक्सप्रेस के चार डिब्बे पाकिस्तान में लोधरां रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कम से कम 24 यात्री घायल हो गए थे.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर जताया दुख

लोधरां की डिप्टी कमिश्नर (DC) लुबना नज़ीर ने बताया कि घायलों में 16 पुरुष, चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं. जुलाई में, सिंध के शिकारपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद जाफ़र एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिससे एक यात्री घायल हो गया और इलाके में ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं थीं. धमाके के कारण कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे प्रभावित रूट पर रेलवे का कामकाज बाधित हो गया था. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों से हादसे में घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

Train Accident: लंदन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत और दर्जनों लोग गंभीर घायल

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?