Home Top News Train Accident: लंदन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत और दर्जनों लोग गंभीर घायल

Train Accident: लंदन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत और दर्जनों लोग गंभीर घायल

by Amit Dubey 20 June 2026, 8:41 AM IST
20 June 2026, 8:41 AM IST
Train Accident in London

Train Accident in London: ब्रिटेन (यूनाइडेट किंगडम) की राजधानी लंदन से दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी लंदन में दो ट्रेनों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, दो ट्रेनों के बीच यह टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. ऐसा लगा कि मानो कहीं बम विस्फोट हुआ हो.

घटना शुक्रवार 19 जून शाम की बताई जा रही है. राजधानी लंदन के उत्तर में हुई इस ट्रेन दुर्घटना में ट्रेन के एक ड्राइवर की मौत की खबर है. वहीं, दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल है. आशंका है कि हताहत होने वालों की संख्या बढ़ सकती है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

दुर्घटना में ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे की दो ट्रेन- पुलिस

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी उत्तर में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई. यह टक्कर भीषण बताई गई. इस दुर्घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बताया गया कि मरने वाला व्यक्ति ट्रेन का ड्राइवर है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 5:15 बजे के आसपास हुई. इस दुर्घटना में ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे की दो ट्रेनें शामिल थीं. इनकी भिड़ंत एकदम आमने-सामने हुई है.

पुलिस ने एक बयान में कहा, “हमें पता है कि कई लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की बेहद दुखद मौत हो गई है.” अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत इमरजेंसी सेवाएं दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं. कई लोगों को घटनास्थल पर ही शुरुआती उपचार दिया गया और इसके साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बेडफोर्डशायर शहर के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक, लंदन के मध्य में स्थित सेंट पैनक्रास स्टेशन को मध्य इंग्लैंड के लोगों से जोड़ने वाली रेल लाइनों पर बेडफोर्डशायर शहर के दक्षिण में ट्रेनों की टक्कर हो गई. घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया, “मुझे ऐसा लगा जैसे मैं किसी बम विस्फोट में फंस गया हूं.” इस व्यक्ति का नाम पीटर नैप बताया गया जो टक्कर में शामिल ट्रेनों में से एक के आगे वाले डिब्बे में थे.

उन्होंने बताया कि उन्होंने कई खून से लथपथ लोगों को देखें, जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे. उन्होंने बताया कि कई ऐसे लोग थे जिनके पैर टूटे हुए लग रहे थे. उन्होंने घटनास्थल पर एम्बुलेंस, दमकल गाड़ियां और पुलिस को भी देखा.

दुर्घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में दो क्षतिग्रस्त ट्रेनें पटरियों पर ही दिखाई दे रही थीं. लंदन के टाइम्स अखबार ने बताया कि बेडफोर्ड अस्पताल के कर्मचारियों को संभावित रूप से 50 घायल लोगों के आने की आशंका के लिए सतर्क कर दिया गया था. वहीं, संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.

ईरान के न्यूक्लियर साइट की जांच करेंगे UN अधिकारी, शांति समझौते के बाद US ने दी जानकारी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?