Home Latest News & Updates दर्दनाक हादसा! ट्रेन और स्कूल बस की टक्कर में दो बच्चों समेत 4 की मौत, 5 लोग घायल

दर्दनाक हादसा! ट्रेन और स्कूल बस की टक्कर में दो बच्चों समेत 4 की मौत, 5 लोग घायल

by Amit Dubey 26 May 2026, 5:45 PM IST (Updated 26 May 2026, 5:46 PM IST)
26 May 2026, 5:45 PM IST (Updated 26 May 2026, 5:46 PM IST)
Train School Bus Accident

Train School Bus Accident: मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. बुगेनहाउट में एक स्कूल बस और ट्रेन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दो बच्चों समेत कुल चार लोगों की मौत हुई है. वहीं 5 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. यह घटना बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स से करीब 30 किलोमीटर दूर बुगेनहाउट में हुई है. स्कूल बस और ट्रेन की टक्कर की इस खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर.

बस ड्राइवर और दो बच्चे समेत 4 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को उत्तरी बेल्जियम में एक बस और तेज गति से चल रही ट्रेन की टक्कर हो गई. इसमें दुर्घटना में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य बच्चे घायल हो गए. प्रवक्ता लिसा डी वाइल्ड ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि घायल बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है. यह दुर्घटना राजधानी ब्रुसेल्स से लगभग 30 किलोमीटर (20 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित बुगेनहाउट कस्बे के पास सुबह के व्यस्त समय के दौरान एक लेवल क्रॉसिंग पर हुई.

डी वाइल्ड ने बताया कि मृतकों में मिनीबस का चालक, एक एस्कॉर्ट और दो बच्चे शामिल हैं. उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. संबंधित जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. वे मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रहे हैं और आसपास लगे कैमरों को खंगाल रहे हैं. उन्होंने आगे बताया, “हमें इतना तो पता है कि बैरियर बंद था और लाल बत्ती जल रही थी.”

120 किलोमीटर प्रति घंटा थी ट्रेन की रफ्तार

वहीं, बेल्जियम की रेल संचालक कंपनी इंफ्राबेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि अनुमानतः ट्रेन की गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा (75 मील प्रति घंटा) थी जब वह क्रॉसिंग के पास पहुंची और उसके पास “ब्रेक लगाने का समय नहीं था.”

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस एक तरफ पलटी पड़ी थी. सफेद सुरक्षात्मक सूट और दस्ताने पहने फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल की तस्वीरें ले रहे थे. पास ही एक सफेद अस्थायी टेंट लगाया गया था. ट्रेन को कम नुकसान पहुंचा था. वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, बेल्जियम के गृह मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन ने बुगेनहाउट में हुई दुर्घटना पर “गहरा दुख” व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं.”

‘कीव को जितना जल्दी हो सके छोड़ दें…’ रूस ने यूक्रेन पर किए हमले तेज; दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?